सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- नौणी विश्वविद्यालय में चुनाव को लेकर पहली रिहर्सल आयोजित की गई.जिसमें 592 प्रीजाइडिंग ऑफीसरों और सेक्टर ऑफिसरों ने भाग लिया। चुनावों के दृष्टिगत सोलन विधानसभा को इस बार 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
मीडिया से बातचीत में एसडीएम सोलन डॉक्टर पूनम बंसल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के उद्देश्य से आज पहली रिहर्सल सोलन में आयोजित की गई है. जिसमें मतदान से संबंधित जानकारी कर्मचारियों को दी जा रही है और किस तरह से EVM हैंडल की जानी चाहिए इसके बारे में भी उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 85 साल वर्ष से अधिक आयु और 40% से अधिक डिसएबल लोग इस बार घर बैठे ही पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान कर पाएंगे इसके लिए सुविधा उन्हें प्रदान की जा रही है। वही आज करीब 592 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस बार एक महिला कर्मचारी बूथ और यूथ बूथ भी बनाया जाएगा।
