/ Aug 13, 2026

जल्द खुलेगा साच पास का रास्ता..रानिकोट और कालाबन तक पहुंचने की अनुमति

Chamba,Manjur Pathan(TSN)–चंबा जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खुलने वाला है।सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के चलते यह मार्ग बंद हो गया था। अब लोक निर्माण विभाग (PWD) इसे बहाल करने के लिए तेजी से काम कर रहा है।हाल ही में हुए संयुक्त निरीक्षण में तय किया गया है कि फिलहाल पर्यटक रानिकोट और कालाबन तक सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं,जबकि साच पास तक का मुख्य मार्ग अभी भी बर्फ से ढका हुआ है। मार्ग पर 15 से 20 फीट तक जमी बर्फ को हटाने का कार्य लगातार जारी है ताकि जल्द ही यातायात पूरी तरह से बहाल हो सके।

तेजी से बहाली कार्य,जल्द खुलेगा साच पास

चुराह उपमंडल के कार्यकारी एसडीएम आशीष ठाकुर ने जानकारी दी कि साच पास मार्ग को खोलने के प्रयास पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं।उन्होंने बताया कि बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही पर्यटक साच पास की बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। अभी के लिए पर्यटकों को रानिकोट और कालाबन तक यात्रा करने की अनुमति दी गई है।प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें और निर्देशों का पालन करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ भूपेंद्र-:राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव में...

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.