रेलवे में बदलियों का गड़बड़झाला, 25 मार्च को हुई periodical ट्रांसफर बावजूद इसके कुछ कर्मी अब तक नहीं किए जा रहे रिलीव

सुनील, लुधियाना  | फिरोजपुर मंडल में इन दिनों बदलियों का गड़बड़झाला चल रहा है। दरअसल 25 मार्च 2025 को रेलवे फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों ने 65 रेल कर्मचारियों की periodical बदलियां की थी जो कि कमर्शियल विभाग में काम कर रहे है। इनमें से कुछ कर्मचारी तो मंडल अधिकारियों के आदेशों को मानते हुए अपनी नई तैनाती पर ज्वाइन कर चुके हैं जबकि कुछ कर्मचारी अपनी मनपसंद सीट यानि पुरानी जगह पर ही तैनात हुए बैठे है। पुरानी सीट से उक्त लोगों को इतना लगाव है कि वह उसी सीट पर ही जमे रहने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसमें कई बार फिरोजपुर मंडल के दफ्तर में चक्कर लगाने, नई से नई बहाने बाजी, राजनीतिक और अफसरशाही का दबदबा सहित अन्य कई तर्क सामने आ रहे हैं।

कुछ कर्मचारियों की कई बार हो चुकी बदली, पर रिलीव नहीं हुए

25 मार्च को निकाली गई लिस्ट में अधिकारियों ने यह भी जिक्र किया कि कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जिनकी पहले भी कई बार बदली की जा चुकी है पर वह रिलीव नहीं हुए। यानी वह कई सालों से पुरानी सीट पर ही जमे बैठे हैं। अब 25 मार्च 2025 को निकाली गई लिस्ट में उनकी फिर से बदली की गई। इस लिस्ट को निकले हुए तकरीबन डेढ़ माह बीत चुका है लेकिन इस लिस्ट में ट्रांसफर हुए रेल कर्मचारी अपना पद नहीं छोड़ रहे। बदली हुई इन कर्मचारियों को रिलीव न करने में मंडल अधिकारियों की मिलीभगत है यां फिर कर्मचारियों का दबदबा। इस बात पर कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.