मंडी में जश्न नहीं, सरकार रखेगी विज़न प्रस्तुत—जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां पूरी, BJP विधायकों को भी निमंत्रण

Mandi, Dharamveer-:मंडी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार मंडी में अपने तीन वर्ष पूरे होने पर कोई उत्सव नहीं मना रही है, बल्कि जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं इस सम्मेलन का नाम जन संकल्प रखा है, जिसमें अगले दो वर्षों के लिए सरकार के विज़न और प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पड्डल मैदान में होने वाले इस बड़े सम्मेलन में लगभग 20 हजार लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है।

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सम्मेलन के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि सीधे और खातों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। विपक्ष द्वारा इस आयोजन को “जश्न” कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह सरकारी है और जनहित पर केंद्रित है। प्रशासन की ओर से भाजपा विधायकों को भी आमंत्रण भेजा जाएगा,तथा इसमें भाग लेना या न लेना उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा।

पंचायत चुनाव की तैयारियां लगभग पूर्ण

पंचायती राज चुनावों के मुद्दे पर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल डिज़ास्टर एक्ट लागू है, इसके बावजूद प्रशासन के सहयोग से पंचायत चुनावों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों को भाजपा अनावश्यक रूप से बड़ा मुद्दा बना रही है, जबकि पंचायत चुनाव स्थानीय स्तर के होते हैं और इनका दायरा सीमित होता है। मंत्री ने कहा कि सरकार के पास 30 जनवरी तक का समय है, और जैसे ही सभी क्षेत्रों में मार्ग बहाल होंगे, पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे।

इसी दौरान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जन संकल्प सम्मेलन में आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में उठाए गए कदमों की भी झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनसे हिमाचल आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।प्रेस वार्ता में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसपी मंडी साक्षी वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वार्ता से पहले सभी नेताओं और अधिकारियों ने पड्डल मैदान में सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रायकोट | रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.