मध्यप्रदेश (एकता): मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की 230 विधानसभा सीटों के लिए 3 दिसंबर को वोटों की गिनती जारी है। बस कुछ ही पलों में नतीजों की घोषणा होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम आवास की कर्मचारी सहित समर्थकों से मिले। बीजेपी की जीत की तरफ बढ़ते देख भावुक हुई सीएम आवास की कर्मचारी राधा बाई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फूल देकर बधाई दी। चुनाव आयोग के आंकड़े साथ-साथ नजर आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ता में आने का ख्वाब देख रही कांग्रेस 65 सीटों पर ही आगे चल रही है। वहीं बसपा दो सीटों पर आगे है।
राजस्थान में भाजपा 111 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बसपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।
तेलंगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है और बीआरएस 38 सीटों पर आगे है। यहां भाजपा 10 सीटों पर और एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।