जज्‍बे को सलाम: इस क्रिकेटर ने दिव्यांगता को बनाया ताकत, क्रिकेट में दिखा रहे कमाल

कैथल (एकता): अगर कुछ करने का जज्बा हो तो सौ बाधाएं भी बौनी साबित हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ कैथल के दिव्यांग क्रिकेटर सीता राम ने कर दिखाया। बता दें कि वह अपने दोनों पैरों से दिव्यांग है। सूत्रों के मुताबिक कसाना गांव निवासी सीता राम ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में कई बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पहले भी उन्होंने अपनी टीम को जीत दर्ज करवाने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह है कि वह अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 80 के करीब मैच खेल चुके हैं। जो कि काफी कमाल की बात है। उसके पिता ने उन्हें पढ़ाने-लिखाने में काफी मेहनत की। वह खेती कर गुजारा करते थे।

बचपन से ही था क्रिकेट खेलने का शौक

दिव्यांग क्रिकेटर सीता राम ने बताया कि वे आम परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक 1200 रन, 100 स्टंप आउट व 150 कैच विकेट कीपिंग करते हुए ले चुके हैं। हालांकि बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने की काफी रुचि रही है। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बीए की डिग्री ली। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने जिला स्तर पर खेलना शुरू किया था। इसके बाद उनका टीम में चयन हुआ। वह क्रिकेट के साथ-साथ डिस्कस-थ्रो में भी काफी कमाल दिखा चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि वह इस समय यानि 4 साल से ही राजस्थान  में दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट टीम में खेल रहे हैं। क्योंकि हरियाणा में दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट की टीम नहीं है। इसलिए वे राजस्थान की तरफ से क्रिकेट खेल रहे हैं।

ये भी हैं उपलब्धियां

बताया जा रहा है कि सीताराम राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। साल 2017 में रोहतक में हुई राज्य स्तरीय डिस्कस थ्रो में उन्होंने रजत पदक जीता था। 2021 में राजस्थान में हुई राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट स्पर्धा में राजस्थान की टीम में खेलते हुए पहला स्थान पाया। साल 2022 में तेलंगाना में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.