मुंबई (एकता): बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की हाल ही में फिल्म ‘सैम बहादुर’ रिलीज हुई है। जिसको लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उन्होंने फिर से अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में हर किसी ने उनके रोल को पसंद किया। वहीं दूसरी तरफ फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक ‘सैम बहादुर’ और विक्की की अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकरने भी शनिवार रात विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ देखी। जो कि उनको काफी पसंद भी आई।

बता दें कि मुंबई में खेल जगत के दिग्गजों के लिए ‘सैम बहादुर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। जिसमें उन्होंने दिल खोलकर अभिनेता की तारीफ की। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने विक्की कौशल के साथ कई तस्वीरों में अलग-अलग पोज दिए। खास बात यह है कि बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने स्क्रीनिंग के बाद एक तस्वीर को साझा कर लिखा, ‘मेरे बचपन के हीरो ने आज मेरी फिल्म देखी। मैं ठीक हूं। सचिन तेंदुलकर सर, आपके दयालु शब्दों के लिए आपका धन्यवाद। मैं उन्हें जीवनभर याद रखूंगा।’
‘सैम बहादुर’ की स्क्रीनिंग में सचिन तेंदुलकर के पहुंचने से विक्की काफी खुश नजर आए। फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद भी आई। सचिन तेंदुलकर ने सैम बहादुर देखने के बाद कहा, ‘यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। हालांकि यह सभी पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है। हम सभी को अपने देश का इतिहास जानना चाहिए, इसलिए मैं कहूंगा कि ये फिल्म सभी पीढ़ियों को देखनी चाहिए।” देखा जाए तो ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। शनिवार को इसके कलेक्शन में और इजाफा हुआ। सैम बहादुर में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के अलावा नीरज काबी, एडवर्ड, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आए। सभी ने अपने रोल को बेखूबी से अदा किया। जो कि हर किसी को अच्छा लगा।
