चिंतपूर्णी, विकास शर्मा-:टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री लता सबरवाल ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद लता सबरवाल ने कहा कि माता चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें बेहद शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि वे जब भी यहां आती हैं, उन्हें मानसिक सुकून और नई प्रेरणा मिलती है।मंदिर के पुजारी पंडित गगन कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न करवाई। अभिनेत्री ने माता रानी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में जो भी सफलता मिली है, वह माता की कृपा से ही संभव हुई है।
