केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 250 लाख की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Palwal,27 July-पलवल, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज होडल विधानसभा क्षेत्र के खंड हसनपुर में ढाई करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जवाहर सिंह सौरोत समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि बीते वर्ष होडल विधानसभा में 150 करोड़ और इस वर्ष भी 150 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।उन्होंने बताया:

84 करोड़ की लागत से PWD की सड़कें बनेंगी
18 करोड़ से कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण
15 करोड़ से खेत खलियान की सड़कें पक्की होंगी
20 करोड़ पंचायतों के विकास हेतु दिए गए हैं
उन्होंने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी:

1000 करोड़ से विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण (दुधौला, पलवल)
बदरपुर से करमन बॉर्डर तक ऊपरगामी पुल (फ्लाईओवर)
बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो लाइन प्रस्तावित
यमुना नदी पर नया पुल
महिला कॉलेजों का निर्माण
6000 करोड़ की लागत से ऑर्बिटल रेल मार्ग
KMP, KGP एक्सप्रेसवे व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, और पलवल जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हमने हर क्षेत्र में विकास की रूपरेखा तैयार की है। पलवल से लेकर फरीदाबाद तक कनेक्टिविटी और शिक्षा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं। पलवल के हर गांव में काम हो रहा है, और आगे और भी बड़ी परियोजनाएं आएंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.