करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर लाल रास्तेभर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए।तिरंगा हाथ में थामे केंद्रीय मंत्री के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी यात्रा में शामिल हुए।

अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

तिरंगा यात्रा के दौरान मनोहर लाल सदर बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनकी 195वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने वीरांगना के साहस, शौर्य और देश के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के वीरों और स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बोले- तिरंगा हाथ में ही नहीं, दिल में भी होना चाहिए

मनोहर लाल ने कहा कि देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में डूबा हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत करोड़ों घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल घरों और हाथों तक सीमित नहीं रहना चाहिए,बल्कि हर भारतीय के मन में बसना चाहिए।यह देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि देशभर में करोड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।तिरंगा यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान,गौरव और एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

15 अगस्त के विरोध प्रदर्शन पर बोले- दिन और समय का ध्यान रखना चाहिए

हांसी में 15 अगस्त को हुए विरोध प्रदर्शन के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है,लेकिन विरोध प्रदर्शन के लिए दिन और समय का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पूरे देश के लिए गौरव के अवसर हैं।मनोहर लाल ने कहा कि ऐसे पावन अवसरों पर विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है,क्योंकि इससे राष्ट्रीय पर्व के उत्सव और माहौल पर असर पड़ता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि देश के गौरव और सम्मान से जुड़े दिन हैं। इनकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

करनाल एनकाउंटर के सवाल पर साधी चुप्पी

तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री से करनाल एनकाउंटर मामले को लेकर भी सवाल किया गया। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। एनकाउंटर से जुड़े सवालों पर मनोहर लाल ने टिप्पणी करने से परहेज किया और बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए।केंद्रीय मंत्री की चुप्पी के बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.