सेना पर टिप्पणी से हिमाचल विधानसभा में बवाल, जयराम ने मांगी माफी;नेगी बोले- सेना का पूरा सम्मान करता हूं

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन में एक बयान को लेकर जमकर सियासी घमासान देखने को मिला। मामला मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना और राफेल सौदे से जुड़ी टिप्पणी का है,जिस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्री पर सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सदन में माफी मांगने की मांग की।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि है और यहां के हजारों परिवार सेना से जुड़े हैं।ऐसे में सैनिकों के बलिदान और सम्मान पर सवाल उठाने वाली किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, मंत्री जगत सिंह नेगी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने भारतीय सेना के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। उनका बयान राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर था। उन्होंने कहा कि वह भारतीय सेना का हमेशा सम्मान करते हैं।

विधानसभा में सेना के सम्मान का मुद्दा उठते ही भाजपा विधायकों ने मोर्चा खोल दिया। विपक्ष ने मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी को लेकर सदन में जोरदार विरोध जताया।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सेना के साथ गहरा रिश्ता है।प्रदेश के हजारों युवा देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और कई परिवारों ने देश के लिए अपने बेटे कुर्बान किए हैं। ऐसे में सेना और सैनिकों के बलिदान से जुड़ी किसी भी टिप्पणी को हल्के में नहीं लिया जा सकता।उन्होंने मंत्री से सदन में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।जयराम ठाकुर ने साफ कहा कि अगर मंत्री माफी नहीं मांगते हैं तो विपक्ष उन्हें माफी मांगने के लिए मजबूर करेगा।

भाजपा विधायकों ने सदन में नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया।हंगामे के बीच विपक्षी विधायक कुछ समय के लिए सदन से बाहर भी चले गए।हालांकि बाद में विपक्षी विधायक वापस सदन में लौट आए। दूसरी तरफ,विवाद बढ़ने के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनके बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी भारतीय सेना के खिलाफ नहीं, बल्कि राफेल जैसे रक्षा सौदों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर थी। उन्होंने कहा कि सेना देश की शान है और वह भारतीय सेना का हमेशा सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए मामले को बेवजह तूल देने का आरोप लगाया।

मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सीमाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनके बयान का असली संदर्भ छिपाकर उसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।नेगी ने दोहराया कि उनकी टिप्पणी का मकसद सेना का अपमान करना नहीं था और वह भारतीय सेना के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करते।वहीं,जयराम ठाकुर अपने रुख पर कायम हैं और मंत्री से माफी की मांग कर रहे हैं। ऐसे में विधानसभा के भीतर उठा यह विवाद अब सदन से बाहर भी राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।सेना का सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर और राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। अब देखना होगा कि यह विवाद यहीं थमता है या आने वाले दिनों में विधानसभा की कार्यवाही में और गरमाहट देखने को मिलती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों के गठन पर अभी फैसला नहीं, आयोग की रिपोर्ट के बाद कैबिनेट लेगी निर्णय : संजय रत्न

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस विधायक संजय रत्न ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार ने अभी तक नए जिले बनाने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की रिपोर्ट आने के...

सेना पर टिप्पणी से हिमाचल विधानसभा में बवाल, जयराम ने मांगी माफी;नेगी बोले- सेना का पूरा सम्मान करता हूं

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन में एक बयान को लेकर जमकर सियासी घमासान देखने को मिला। मामला मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना और राफेल सौदे से जुड़ी टिप्पणी का है,जिस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्री पर सेना...

पांच दिन अंधेरे में रहा गांव,ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खरीदा 41 हजार का ट्रांसफार्मर

चंबा,मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की खुश नगरी पंचायत के टटरोग गांव में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं।गांव का ट्रांसफार्मर जलने के बाद पांच दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की,लेकिन विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने की...

लुधियाना के अर्जुन होरा बने भाजपा पंजाब इंडस्ट्री सेल के सह-संयोजक

लुधियाना-:भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अपने इंडस्ट्री सेल का विस्तार करते हुए अलग-अलग जिलों से 12 नेताओं को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में लुधियाना के अर्जुन होरा को भाजपा पंजाब इंडस्ट्री सेल का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों की सूची इंडस्ट्री सेल के संयोजक राजिंदर कुमार महाजन (पप्पू महाजन) की...

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भाजपा में शामिल

चंडीगढ़-:पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को राजनीतिक झटका लगा है। राजपुरा से दो बार विधायक रह चुके और पंजाब कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेटी के सह-अध्यक्ष हरदयाल सिंह कंबोज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.