शिमला में एडवेंचर टूरिज्म का नया रोमांच,26 नवंबर से शुरू होगा फ्लाइंग फेस्टिवल

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी शिमला में नवंबर के अंतिम सप्ताह से रोमांच,खेल और कारोबार का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने और पर्यटकों को पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे नए अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से चौथे शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आयोजन किया जा रहा है।26 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले इस आठ दिवसीय आयोजन में आसमान में पैराग्लाइडिंग,पहाड़ी रास्तों पर साइक्लिंग और रिज मैदान पर पर्यटन एवं औद्योगिक कारोबार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।

आयोजन का पहला चरण 26 से 28 नवंबर तक जुन्गा स्थित द ग्लाइड इन में आयोजित किया जाएगा।शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। इस दौरान पैराग्लाइडिंग सहित विभिन्न हवाई एडवेंचर गतिविधियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन की खास बात यह है कि पर्यटकों को महज 500 रुपये में टैंडम पैराग्लाइडिंग का अनुभव उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई है।इससे अधिक से अधिक पर्यटकों को एडवेंचर गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जुन्गा को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की पहल

इस आयोजन के माध्यम से जुन्गा को शिमला के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। द ग्लाइड इन जुन्गा के सीईओ अरुण रावत के अनुसार शिमला आने वाले अधिकांश पर्यटक शहर और कुफरी तक ही सीमित रहते हैं,जबकि आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।जुन्गा में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर पर्यटकों को नए अनुभव देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं।उनका कहना है कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र के होटल व्यवसायियों,होमस्टे संचालकों और स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।

29 नवंबर को साइकिलों पर दिखेगा रोमांच

फेस्टिवल के दूसरे चरण में 29 नवंबर को ‘व्हील्स टू विंग्स’ नाम से 30 किलोमीटर की साइक्लोथॉन आयोजित होगी। इसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी अशोक तिवारी करेंगे। साइक्लोथॉन द ग्लाइड इन जुन्गा से शुरू होकर जुन्गा, कोटी और अश्वनी ब्रिज के प्राकृतिक सौंदर्य से गुजरते हुए वापस आयोजन स्थल पर संपन्न होगी। इस गतिविधि का उद्देश्य युवाओं और पर्यटकों को फिटनेस,साइक्लिंग तथा साहसिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। साथ ही हिमाचल को स्पोर्ट्स टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा।

रिज मैदान पर चार दिन तक कारोबारियों का जमावड़ा

आयोजन का तीसरा चरण 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होने वाला हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 होगा। इसका उद्घाटन राज्यपाल करेंगे। एक्सपो में होटल उद्योग, होमस्टे, टूर ऑपरेटर, एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनियां, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और एमएसएमई उद्यमी भाग लेंगे। यहां विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों, सेवाओं और आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस एक्सपो में छोटे और मध्यम उद्यमियों को अपने कारोबार के विस्तार के लिए नए अवसर मिलेंगे। इसके माध्यम से कारोबारी संभावित ग्राहकों, निवेशकों और अन्य कंपनियों के साथ सीधा संपर्क स्थापित कर सकेंगे। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के लिए यह मंच व्यावसायिक साझेदारी और नेटवर्किंग का अवसर भी बनेगा।

पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का लक्ष्य

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग, एमएसएमई विभाग और जिला प्रशासन शिमला का सहयोग प्राप्त है। इसका उद्देश्य एडवेंचर गतिविधियों के आयोजन के साथ पर्यटन कारोबार, स्थानीय उद्यमिता और निवेश की संभावनाओं को एक मंच पर लाना है। प्रदेश में प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यह आयोजन पर्यटन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अब आठ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन से उम्मीद की जा रही है कि शिमला के पर्यटन कारोबार को नई गति मिलेगी।साथ ही जुन्गा जैसे अनछुए पर्यटन स्थलों को पहचान मिलने के साथ स्थानीय युवाओं और कारोबारियों के लिए नए अवसर भी खुलेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में एडवेंचर टूरिज्म का नया रोमांच,26 नवंबर से शुरू होगा फ्लाइंग फेस्टिवल

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी शिमला में नवंबर के अंतिम सप्ताह से रोमांच,खेल और कारोबार का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने और पर्यटकों को पारंपरिक पर्यटन स्थलों से आगे नए अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से चौथे शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 का आयोजन किया जा...

हिमकेयर पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर जयराम ठाकुर का हमला, सदन में माफी मांगने की उठाई मांग

धर्मशाला,राहुल-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तापक्ष को अभी से अपनी हार का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही विपक्ष की भूमिका निभाने की रिहर्सल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव...

मंडी के जलाशयों में विदेशी मेहमानों की दस्तक, प्रवासी पक्षियों की चहचहाट से गुलजार हुईं झीलें और नदियां

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिला के नदी, झीलें और जलाशय इन दिनों विदेशी मेहमानों की मौजूदगी से गुलजार होने लगे हैं। सर्दियों की दस्तक के साथ ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर प्रवासी पक्षियों ने जिला के विभिन्न जलाशयों में अपना डेरा जमा लिया है। अपने मूल देशों में तापमान माइनस में पहुंचने और जलस्रोतों के जम...

हिमाचल की जमीन और संपत्तियों को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के बाहर सियासी माहौल गरमा गया।विपक्षी भाजपा ने प्रदेश की जमीनों और सरकारी संपत्तियों को निजी निवेशकों के हवाले करने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने...

इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर महिला से 10 लाख की ठगी, आईफोन के ऑफर में फंसाया

ऊना,राकेश-:सोशल मीडिया पर घर बैठे कमाई करने का सपना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन काम दिलाने और सस्ते दाम पर आईफोन देने का लालच देकर महिला से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.