/ Jul 08, 2026

शांति और सौहार्द के लिए विभिन्न संगठन उतरे सड़कों पर…आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील

शिमला, संजु चौधरी (TSN)– शिमला में संजौली मस्जिद  विवाद को लेकर जहां हिंदू संगठन कई सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.वही शांति और सौंदर्य को बनाए रखने के लिए विभिन्न संगठनों ने शिमला में सद्भावना मार्च निकाला और सभी लोगों से आपसी भाईचारे बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। सद्भावना मार्च में राजनीतिक दलों के अलावा विभिन्न संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया यह सद्भावना मार्च शिमला के डीसी ऑफिस से लोअर बाजार होते हुए शेरे पंजाब तक निकाला  गया। इस  सद्भावना मार्च में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, वामपंथी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। और सभी संगठनों ने शिमला में शांति बनाए रखने का आग्रह लोगों से किया जा रहा है।
सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं :CPIM 
शिमला के पूर्व महापौर और सीपीएम नेता संजय चौहान ने कहा कि शिमला में सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं,लेकिन बीते दिनों में विवाद को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. इसके खिलाफ सभी संगठनों ने सद्भावना मार्च निकालने का फैसला लिया था और आज यहां पर सद्भावना मार्च निकाला जा रहा है.जिसमें सभी समुदाय और संगठनों के लोग शामिल हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि शिमला में आज तक इस तरह के माहौल खराब नहीं हुआ है और शिमला की शांति को बनाए रखने का आग्रह किया जा रहा है।
बाहर से आने वाले लोगों के दस्तावेज की जांच करें: मोहम्मद पीरू
वहीं कुतुब  मस्जिद  कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद पीरू ने कहा कि वह पिछले 25 सालों से यहां पर रह रहे हैं और यहां पर आज तक कभी इस तरह का माहौल नहीं बना देखा है और हम यहां पर शांति वाला माहौल ही वापस लाना चाहते हैं. इसके लिए आज यह सद्भावना मार्च में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बाहर से आने वाले सभी लोगों के दस्तावेज की जांच करें ताकि यहां पर माहौल खराब ना हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.