कुल्लू मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सैलानियों को आकर्षित करने के लिए दिए जा रहे कई तरह के ऑफ़र

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर अब सैलानियों की आवाजाही बढ़ रही है और क्रिसमस तथा नए साल के जश्न के लिए पहाड़ों के पर्यटन स्थल भी पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। ऐसे में पर्यटन कारोबारी को उम्मीद है कि क्रिसमस तथा नए साल के जश्न को मनाने के लिए बाहरी राज्यों से सैलानी यहां आएंगे और आसमान से बर्फबारी भी सैलानियों का स्वागत करेगी।
क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फ़बारी का इंतज़ार कर रहे पर्यटन कारोबारी
 वहीं जिला कुल्लू के पर्यटन स्थलों में भी क्रिसमस तथा नए साल के दर्शन के लिए पर्यटन कारोबारी पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा सैलानियों के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किया जा रहे हैं। जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली की बात करें तो यहां पर सैलानियों के लिए कुल्लू नाटी, डीजे, बोनफायर तथा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ताकि सैलानियों को होटल में भी जश्न मनाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पर्यटन कारोबारी अब आसमान की राह भी ताक रहे हैं कि शायद क्रिसमस तथा नए साल के जश्न में बर्फबारी हो और सैलानी बर्फबारी के बीच अपना जश्न मना सके।

पर्यटन नगरी मनाली में गत वर्ष क्रिसमस व न्यू ईयर में खूब धमाल मचा था। इस बार भी 20 से 31 दिसंबर तक पर्यटन कारोबार चरम पर रहने को उम्मीद है। कुछ दिनों से मनाली में पर्यटकों की आमद भी बढ़ी है। इस बार नव वर्ष का जश्न मनाने आ रहे सैलानी विंटर कार्निवाल का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे, लेकिन 20 से 31 दिसंबर तक पर्यटन कारोबार चरम पर रहने की उम्मीद हैं।

होटल कारोबारियों का कहना ये 

मनाली में होटल कारोबार से जुड़े सुनीत पीटर का कहना है कि अब क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए कुछ दिन ही शेष रह गए हैं ।ऐसे में वह भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं । उन्होंने कहा की इन दिनों होटलों की सजावट की जा रही है और क्रिसमस ट्री को भी सजाया जा रहा है ।होटल कारोबार से जुड़े कारोबारी सचिन वत्स का कहना है की उनके होटल में भी क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर इन दिनों तैयारियां ज़ोरों पर चली है उन्होंने कहा की क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर अभी से एडवांस बुकिंग होटलों की आनी आरम्भ हो गई है । उन्होंने कहा की लोग बर्फ़बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।होटल कारोबारी वेद राम ठाकुर ने कहा की क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर बर्फबारी होती है तो होटलों की बुकिंग में और ज्यादा इजाफा होगा। उन्होंने कहा की होटलों में न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए जहां पहाड़ी नाइट का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं डीजे नाईट कुल्लवी नाटी और स्टार नाईट का भी आयोजन किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.