/ Aug 31, 2026

झूले में बैठकर ब्यास नदी पार कर जनता से मिलने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होने जहां कून का तर में संस्पेशन वैली ब्रिज की आधार शिला रखी. वहीं झूले में बैठकर ब्यास नदी पर कर जनता से भी मुलाकात की।
बता दें कि बीते साल ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते तीन विधानसभाओं को आपस में जोड़ने वाला कून का तर ब्रीज पूरी तरह से बह गया है। इसके स्थान पर ग्राीमीणों द्वारा आने-जाने के लिए फिल्हाल झूले पुल का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षेत्र के सैंकड़ो लोग रोजाना अपनी जान हथेली पर रखकर इसी झूले में बैठकर आर-पार पहुंच रहे है। शुक्रवार को इसी झूले में बैठकर विक्रमादित्य सिंह ने ब्यास नदी के दुसरे किनारे खड़ी द्रंग व जोगिंद्रनगर विधानसभा की जनता के साथ मुलाकात की। इसके उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए विक्रमादित्स सिंह ने अपना झूले में बैठना का अपना अनुभव भी सांझा किया। मंत्री ने कहा कि कून का तर में पुल न होने से लोगों को काफी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विक्रमादित्स सिंह ने कहा पधर के राजबन में बादल फटने की घटना के बाद तबाह हुए परिवारों को पुनः बसाने के लिए भी सरकार पूरी तरह से बचनवद्ध है।
3 करोड़ तीस लाख की लागत से बनेगा 280 फीट संस्पेशन  वैली ब्रिज
 इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले साल आई आपदा में कुल्लू से लेकर मंडी तक ब्यास नदी पर बने कई पुल बह गए है। जिसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से इन पुलों को सेतु भारतम परियोजना के तहत बनाने की मांग उठाई गई थी। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इन पुलों के पुनः निमार्ण के लिए ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अब सीएम सुक्खू ने इस पुल के निर्माण के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया है। प्रदेश सरकार के सहयोग अब यहां पर 3 करोड़ 30 लाख की लागत से 280 फीट संस्पेशन वैली ब्रिज बनने जा रहा है। अगले साल मार्च माह में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और यहां की जनता जल्द ही इस पुल का लाभ उठा सकेगी। इसके उपरांत विक्रमादित्स सिंह ने साइगलू में नलवाड़ मेले के समापन समारोह की भी अध्यक्षता की। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर व अन्य कोग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.