100 करोड़ से अधिक के मालिक हैं विक्रमादित्य सिंह, लेकिन घट रही है संपत्ति

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 100 करोड़ से भी अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वीरवार को मंडी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान चुनाव आयोग को विक्रमादित्य सिंह ने अपनी आय का सारा ब्यौरा दिया है। खास बात यह भी है कि गत वर्ष के मुकाबले विक्रमादित्य सिंह की आय में करीब 60 लाख की कमी भी आई है। विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति 97.31 करोड़ बताई थी जबकि इस बार उन्होंने 96.70 करोड़ बताई है। अगर इनकी पारिवारिक संपत्ति भी जोड़ी जाए यह आंकड़ा 100 करोड़ से उपर चला जाता है।
2022 में जहां विक्रमादित्य सिंह के पास 6.97 करोड़ की चल संपत्ति थी वहीं अब यह घटकर 6.21 करोड़ रह गई है। वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो यह 90.33 करोड़ से बढ़कर 90.48 करोड़ हो गई है। इसमें 15 लाख की बढ़ोतरी हुई है। विक्रमादित्य सिंह को डेढ़ करोड़ की देनदारियां देने को हैं। इनके पास 17 लाख की फार्च्यून, 13.30 लाख की एंडेवर और एक इग्निस कार है। 1785 ग्राम सोना और 13.70 ग्राम डायमंड के अलावा 10 लाख रुपये का जिम, लैपटाप और मोबाइल फोन हैं। रामपुर में कृषि और बागवानी भूमि है। सराहन, रामपुर और शिमला में आवासीय भवन हैं।
घरेलू विवाद सहित दर्ज हैं 14 मामले
विक्रमादित्य सिंह पर घरेलू विवाद सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2022 में इनकी संख्या 11 थी। दो साल में 3 नए मामले जुड़े हैं। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और आयकर विभाग ने भी उनके विरुद्ध तीन-तीन केस दर्ज कर रखे हैं। यह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
भाजपा की मोहतरमा कर रही मनोरंजन की राजनीति
नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को मोहतरमा कहकर संबोधित करते हुए कहा कि कंगना यहां सिर्फ मनोरंजन की राजनीति करने आई है जबकि हम विकास की राजनीति करते हैं। अभी तक वे मंडी की जनता को अपना विजन नहीं बता पाई हैं। पहले वे अपना विजन बताएं।
दो लाख से होगी जीत, ईमानदारी और बेईमानी का है चुनाव
नामांकन पत्र भरने के बाद मीडिया से बातचीत में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि मंडी में एकतरफा मुकाबला है और कांग्रेस प्रत्याशी की कम से कम दो लाख मतों से जीत होगी। वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी और बेईमानी का चुनाव है। प्रदेश की जनता खरीद फरोख्त करने वालों को करारा जबाव देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.