विक्रमादित्य सिंह ने राजबन गांव का किया दौरा.. बोले आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास करेगी सरकार

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि राजबन गांव के आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास करेगी। यह बात उन्होंने आज राजबन गांव का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। बता दें कि पधर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत धमच्याण के राजबन गांव में बीती 31 जुलाई की रात को बादल फटने के कारण 9 लोगों की मौ*त हो गई है जबकि 1 अभी भी लापता है। दो लोग घायल हैं। इस आपदा में गांव के तीन घर चपेट में आए थे। आज सरकार की तरफ से विक्रमादित्य सिंह ने गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों के साथ मुलाकात की और अपनों को खो चुके परिवारों को ढांढस बंधाया।
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि राजबन गांव तक जाने वाली सड़क को  चौड़ा करके बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि गांव का अधिकतर इलाका डेंजर जोन घोषित हो चुका है, ऐसे में यहां के प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है वह दुखद है और उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

अभी तक प्रभावितों को दी गई है 4-4 लाख की सहायता राशि, आगे और भी देंगे

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि अभी तक आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार की तरफ से 4-4 लाख की सहायता राशि दी जा चुकी है.जबकि और राशि देने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस दुख की घड़ी में विपक्ष के लोग भी यहां आएं हैं जोकि अच्छी बात है क्योंकि यह राजनीति करने का समय नहीं है। उन्होंने उन संस्थाओं का भी आभार जताया जो इन प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने राहत राशि के नियमों में बदलाव किया है और ऐसे में यहां के प्रभावितों को भी नए पैकेज के तहत लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला प्रशासन, उपमंडल प्रशासन, विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का भी आभार जताया। उनके साथ पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह मौजूद रहे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

फसल विविधीकरण और इंटरक्रॉपिंग से बढ़ेगी किसानों की आय, पराली जलाने पर रोक लगाने का लक्ष्य : डॉ. एम.एल. जाट

करनाल।किसानों की आमदनी बढ़ाने,खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए फसल विविधीकरण, इंटरक्रॉपिंग और डिजिटल एग्रीकल्चर पर विशेष जोर दिया जा रहा है।साथ ही,पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने तथा कृषि अवशेषों को किसानों की आय का नया स्रोत बनाने की दिशा में...

SIR विवाद पर मुकेश अग्निहोत्री का हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते समाधान मुश्किल

नूृूरपुर /संजीव -:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए इस विवाद का समाधान निकलना मुश्किल है। अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.