विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बीडीसी के साथ-साथ नगर पंचायत और नगर परिषद में भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर हुए चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए हैं।उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बहुमत मिला है,वहां कांग्रेस अपने प्रतिनिधियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी दे रही है,जबकि जिन क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं,वहां भाजपा अपने पदाधिकारी चुन रही है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप तथ्यों से परे हैं।भाजपा की आंतरिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी कई गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के भीतर अलग-अलग नेतृत्व समूह सक्रिय हैं, जिसके कारण संगठनात्मक एकजुटता कमजोर हुई है। उनके अनुसार, यही कारण है कि विपक्ष चुनावी परिणामों को स्वीकार करने के बजाय निराधार आरोप लगाने में जुटा हुआ है।इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गबन के मुद्दे पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की, आज उन्हीं पर राम मंदिर से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि करोड़ों रुपये के चंदे में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं तो इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना बेहद आवश्यक है।

लोक निर्माण मंत्री ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच किसी राज्य स्तरीय एसआईटी,सीबीआई या अन्य एजेंसी के बजाय सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जस्टिस की निगरानी में कराई जाए,ताकि जांच पर किसी तरह का राजनीतिक प्रभाव न पड़े और सच्चाई देश के सामने आ सके।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और वे स्वयं भी इसी आस्था के कारण राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े किसी भी वित्तीय विवाद की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है ताकि लोगों का विश्वास बना रहे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं,इसलिए इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच ही सबसे विश्वसनीय विकल्प होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.