उफनती ब्यास के किनारे जान हथेली पर रखकर अपने घर पहुंचने को मजबूर ग्रामीण

मंडी, धर्मवीर – भरी बरसात के बीच एक ओर ब्यास नदी उफान पर है और दूसरी ओर नदी के किनारे पर संकरे रास्ते को जान हथेली पर रखकर पार करने को मजबूर हैं ग्रामीण। इस संकरे रास्ते पर जरा सा भी पैर फिसला तो सीधे ब्यास नदी में जाकर की रूकेगें। यह कहानी है सदर विधानसभा क्षेत्र के 9 मील के साथ लगती ग्राम पंचायत मैणी के वाशिंदों की। पिछली साल ब्यास नदी में आई बाढ़ में यहां का पुराना रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय पंचायत के द्वारा एक लाख की लागत से जो रास्ता बनाया गया वह चार दिन भी नहीं चल सका।
सदर विधानसभा क्षेत्र के 9 मील के पास मैणी पंचायत के वाशिंदों की है यह कहानी
वीरवार को मैणी पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधमंडल उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के दरबार पहुंचा और इस रास्ते की यथा स्थिती के बारे में उपायुक्त को अवगत कराया। वहीं इस मौके पर ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर इस रास्ते के निर्माण में धांधली करने के भी आरोप लगाए।प्रतिनिधिमंडल के साथ आए ग्रामीण मोहन सिंह व रमेश कुमार ने बताया कि इस रास्ते से लगभग 4 से 5 गांवों के 300 से अधिक लोग रोजाना यहां से गुजरते हैं। कुछ दिन पूर्व बरसात में यह रास्ता जब एक बार फिर से टूटा तो उन्होने स्वयं श्रमदान कर इस रास्ते को दुरूस्त कर चलने लायक बनाया। इनका कहना है कि इस रास्ते पर पैदल चलना खतरे से खाली नहीं है। हर समय यहां पर ब्यास नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। लेकिन गांव के लिए अन्य कोई भी रास्ते की सुविधा ने होने के कारण उन्हें जान हथेली पर रखकर यहां से गुजरना पड़ रहा है। महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए इस रास्ते को पैदल पार करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को पीठ पर बांधकर इस रास्ते को बड़ी मुश्किल से पार करती हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त मंडी से मिलकर इस रास्ते को जल्द से जल्द दुरूस्त करने की मांग उठाई है।वहीं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन के आधार पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को रास्ते की यथा स्थिती के बारे में जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना...

सभी सरकारी व 900 निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक समितियां गठित

मोनिका रावत/चंडीगढ़ -:हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन अनिवार्य किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में आंतरिक समितियों का गठन किया जा...

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.