बारिश से बढ़ा जलस्तर, पंडोह, लारजी और बरोट डैम से छोड़ा गया पानी.. जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश सहित मंडी जिला में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नालों के जलस्तर में भारी ईजाफा हो गया है।इस कारण पंडोह,लारजी और बरोट डैम के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते इन सभी डैम से पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसी के चलते मंडी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।पंडोह,लारजी और बरोट डैम से पानी छोड़े जाने के बाद आगे ब्यास और उहल नदी के जलस्तर में भारी ईजाफा हो गया है जिससे हालात चिंताजनक प्रतीत होने लग गए हैं।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील की

एडीएम मंडी डा.मदन कमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और साथ लगते कुल्लू जिला में पिघल रही बर्फ के चलते ब्यास नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।इसी के चलते पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया है।इसके साथ ही लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे नदी नालों के नजदीक न जाएं और ऐसे मौसम में बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। किसी भी तरह की आपदा के लिए संबंधित उपमंडलीय प्रशासन को इसकी सूचना दें।एडीएम मंडी ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिला में 28 सड़कें और 151 ट्रांस्फार्मर प्रभावित हुए हैं जिनकी बहाली के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और यह कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बारिश ने धो डाला अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

वहीं,जिला में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से हालात अस्त-व्यस्त हो गए हैं।मंडी में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव चला हुआ है और पिछले कल ही सीएम द्वारा इसका विधिवत शुभारंभ भी किया गया है।लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण यह महोत्सव पूरी तरह से धूल गया है।महोत्सव के शुभारंभ का मजा भी पूरी तरह से किरकिरा हो गया और आज दूसरे दिन भी बारिश के कारण कोई गतिविधि इस महोत्सव की नजर नहीं आया।लोग बारिश और ठंड के कारण अपने घरों में दुबक गए हैं जिसके चलते बाजार पूरी तरह से खाली हो गए हैं।मौसम के ही कारण आज होने वाली इंटरनेशनल कल्चरल परेड़ को भी कल के लिए स्थगित कर दिया गया है।हालांकि लोग बारिश और बर्फबारी को खेतीबाड़ी के लिए बेहतर बता रहे हैं क्योंकि इस बार सर्दियों के मौसम में उस तरह से बारिश नहीं हुई थी,जैसे कि अब हो रही है।लेकिन महोत्सव में इस बारिश के कारण पड़े खलल से लोग मायूस हो गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.