ऊना : राकेश ( TSN)– हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की कुटलैहड़ विधानसभा के बसाल गांव में कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा द्वारा 2 करोड़ 21 लाख रुपए से बनी पानी की स्कीम रिग का शुभारंभ किया गया.इस जल योजना स्कीम का शुभारंभ होने के बाद बसाल गांव के पांच हजार से जायदा लोगों की आबादी को पानी की सुविधा मिलेगी.
विवेक शर्मा ने बताया की कुटलैहड़ में पानी की दिक्कत को पूरा करने के लिए पिछले दो माह में ही हमने दो पानी की स्कीमों का उद्घाटन किया है.पानी की समस्या को दूर किया जा रहा है आने वाले समय में पानी की बड़ी परियोजनाएं यहां आ रही है.जिसमें एक 46 करोड़ की योजना है और दूसरी 18 करोड रुपए की उठायू पेय जल योजना आ रही है. हमारा मकसद कुटलैहड़ क्षेत्र में 3 सालों में पानी की समस्या को जड़ से खत्म करना है.उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या है और इसको खत्म करने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं.
