/ May 20, 2026

खनन माफिया को कौन दे रहा संरक्षण कि मंत्री भी आ रहे हैं बेबस नजर : जयराम ठाकुर

शिमला, 13 जनवरी ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयराम ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के अपने जिले में हो रहे खनन को लेकर लोगों द्वारा जनहित याचिका दायर करनी पड़ी है। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा खड़ा संज्ञान लेकर सरकार को नोटिस भी जारी किया गया है। जब खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन सुनवाई नहीं करेगा तो आम आदमी के पास न्यायालय के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता है। लेकिन यह सरकार की नाकामी है, सरकार से लोगों का भरोसा उठ जाने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लोगों का कानून की शरण लेना यह बताता है कि सरकार माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन गई है। यह शर्मनाक है।
 व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ऑक्सीजन के पीएसए प्लांट तक नहीं चला पा रही
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक हमारी सरकार ने कोविड के समय में प्रदेश में 47 ऑक्सीजन प्लांट बनाए जिससे अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई निर्बाध रूप से होती रहे।  अब व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार आई है जो नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करना तो दूर पुराने और चले हुए ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी सहायक भी उपलब्ध नहीं कर पा रहीहै। आज समाचारों  के माध्यम से पता चला कि पीएसए प्लांट चलाने वाले  29कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।एक तरफ पूरे देश में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के संभावित खतरों से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है तो दूसरी तरफ हिमाचल की व्यवस्था परिवर्तन वाली बड़बोली सरकार ऑक्सीजन पीएसए प्लांट चलने वाले कर्मियों को ही नौकरी से निकाल दिया है। यह वही लोग हैं जो हर साल 1 लाख युवाओं को नौकरी देने के नाम पर सत्ता में आए थे और आज हर दिन लोगों को नौकरी से निकालने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.