BJP को इस्तीफा स्वीकार की जल्दी क्यों? मामले में राज्यपाल को भी कर दिया शामिल :जगत सिंह नेगी

शिमला :संजु चौधरी ( TSN)- प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर ह*मला साधा है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में सरकार गिराने की नापाक कोशिश भाजपा ने की थी अब यह स्पष्ट हो गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कराने पर भाजपा अड़ी हुई है. इस मामले में अब भाजपा के लोग प्रदेश के राज्यपाल को भी खींच लाए हैं. नेगी ने कहा कि इन विधायकों के इस्तीफे के पीछे दबाव और प्रलोभन है इसको लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भी दी है.
सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा वर्तमान में भाजपा के लोग तीनों निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार न होने की बात कर रहे हैं. जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बारे में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत भी दी है. इन तीनों विधायकों के इस्तीफे के पीछे की वजह उनकी स्वेच्छा है या भाजपा का दबाव और प्रलोभन. इसकी जांच को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी गई है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस शिकायत पत्र में उन्होंने विधायकों के इस्तीफे से पहले के 30 दिनों का पुरा ब्यौरा दिया है. जिसमें इस्तीफा से 30 दिन पहले से यह तीनों निर्दलीय विधायक भाजपा के आश्रय में प्रदेश के बारह पांच सितारा होटल में रुके. हेलीकॉप्टर में घूमते रहे. दिल्ली और ऋषिकेश में भाजपा के लोगों ने इनको बंधी बनाकर रखा. वहीं अब भाजपा के लोगों ने इस मामले में प्रदेश के राज्यपाल को भी शामिल कर लिया है.भाजपा के लोग प्रदेश के राज्यपाल पर दबाव बनाकर  इन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं.
निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के पीछे BJP का दबाव और प्रलोभन
वहीं इस दौरान जगत सिंह नेगी ने कहा कि बीते समय में प्रदेश में सरकार गिराने की नापाक कोशिश की गई. अब यह स्पष्ट हो गया है कि सारा का सारा षड्यंत्र भारतीय जनता पार्टी ने रचा. जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समय था. इसके बाद प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग गई. लेकिन भाजपा की घिनौनी हरकत के चलते प्रदेश में सारे विकास के काम बाधित हुए. भाजपा के लोगों ने गारंटीयां पूरी न होने लेकर झूठा प्रचार किया. मोदी सरकार ने OPS बहाली की, महिलाओं को 1500 देने की गारंटी के तहत योजना शुरु की. लेकिन इसकी शिकायत लेकर भाजपा के लोग इलेक्शन कमीशन चले गए. इस दौरान जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं ने जो हरकत की वह असंवैधानिक होने के साथ साथ अपराधिक घटना भी थी. नेगी ने कहा कि इसको लेकर इलेक्शन कमीशन को उन्होंने लिखित शिकायत भी दी थी लेकिन अभी तक उसे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.भाजपा देश में लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है और ऐसा ही चला रहा तो देश फिर गुलामी की ओर बढ़ रहा है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.