आयुर्वेद उपचार में भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ…सरकार ने तेज किए प्रयास

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- भविष्य में आपको आयुर्वेदिक उपचार में भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के सहायक निदेशक डा. राजेश सण्ड ने केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।
पंडोह में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के सहायक निदेशक डा. राजेश सण्ड ने दी जानकारी
डा. राजेश सण्ड ने  बताया कि प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत 170 पैकेज शामिल करने के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। भविष्य में इसे हरी झंडी मिलते ही आयुर्वेदिक संस्थानों में इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने इस क्षेत्र में दवाओं की गुणवत्ता में सुधार के बड़े उद्देश्य के साथ ’’वन हर्ब, वन स्टैंडर्ड’’ पहल को पूरा करने के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे हर्बल दवाओं का मानकीकरण करके पूरे भारत में फार्मास्यूटिकल्स की प्रभावकारिता और सुरक्षा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

तहसील स्तर तक आयुर्वेद को पहुंचाने के लिए खोले जाएंगे संस्थान

डा. राजेश सण्ड ने बताया कि आयुष मंत्रालय का ईरादा हर तहसील स्तर पर आयुर्वेद मेडिकल स्टोर खोलने का है ताकि नीचले स्तर तक सभी को आयुर्वेद के साथ जोड़ा जा सके और उपचार की इस प्राचीन पद्दति का लाभ पहुंचाया जा सके। लोगों में आयुर्वेद और योग के उत्थान को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मंत्रालय द्वारा ’’हर घर आयुर्याेग’’ पहल शुरू की गई है। इसके तहत फिट इंडिया स्कूल प्रमाणन में योग को मुख्य रूप से शामिल करना है। भारत का प्रकृति परिधि अभियान इस पहल के मूल में होगा और देश भर में हितधारकों को शामिल करने के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि 100 दिनों में 10 हजार के मुकाबले 14 हजार से ज्यादा आयुष शिविरों का आयोजन किया गया है।

 डा. राजेश सण्ड ने बताया कि आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 31 जुलाई 2024 को जिनेवा स्थित मुख्यालय में एक डोनर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों के साथ काम करने और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुष प्रणालियों के एकीकरण में सुधार के लिए भारत के समर्पण को प्रदर्शित करता है। यह सहयोग एक मजबूत नींव के साथ साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा प्रदान करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.