/ Jul 07, 2026

बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर तांत्रिक ने लोगों से ठगे करीब 7 लाख

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- घर में बुरी शक्तियों का झूठा एहसास दिलाकर इन शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर हिमाचल के लोग बड़ी ठगी का शिकार हुए इै। तंत्र विद्या से पूजा पाठ करने के नाम पर मंडी जिला के एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों से करीब 7 लाख रूपये ऐंठ लिए है। खुद को माता शिकारी देवी का गुर बताकर इस तांत्रिक ने लोगों से यह ठगी की है। अपने किए हुए वादे के अनुसार इस तांत्रिक ने जब न तो लोगों का पूजा पाठ किया और न इनके पैसे लौटाए तो अब लोगों ने एसपी मंडी के दरबार पहुंचकर उनकी धनराशि लौटाने की मांग उठाई है।
ठगी का शिकार हुए लोग पहुंचे एसपी मंडी के दरबार
बता दें कि इस तांत्रिक ने हरेक व्यक्ति से करीब एक-डेढ़ लाख की ठगी की है। ठगी का शिकार हुए इन लोगों ने यह धनराशि नगद व गूगल पे के माध्यम से दी है। बुधवार को ठगी के शिकार हुए यह लोग स्थानीय निवासी करण मल्होत्रा के साथ पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से मिले और अपनी आपबीती सुनाई। इन लोगों को कहना है कि माता शिकारी देवी में उनकी बहुत आस्था है। इसी आस्था का फायदा उठाकर मंडी के एक तांत्रिक ने उनको अपना शिकार बनाया है। अपनी धनराशि को वापिस पाने के लिए वे लोग इस तांत्रिक के घर स्कोर भी गए, लेकिन उनके पैसे नहीं लौटाए जा रहें है। प्रदीप कुमार, चच्योट निवासी व  तारा देवी, स्थानीय निवासी का कहना है कि इस तांत्रिक ने इनको अपना अलग-अलग नाम बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि यह एनएचएआई में ठेकेदारी का काम करता है। स्थानीय निवासी करण ने बताया कि इस तांत्रिक ने गांव-गांव जाकर कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। इन लोगों के साथ जो भी ठगी हुई है उसके सभी सबूत उनके पास मौजूद है।
आस्था के नाम पर ऐसे ठगों के बहकावे में न आने की जनता की अपील
 वहीं इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि इन दिनों आस्था के नाम पर बहुत से भोले-भाले लोगों को ठगा जा रहा है। इन लोगों की शिकायत पर मामले में आगामी जांच बढ़ाई जा रही है। उन्होने जनता से ऐसे ठगों के बहकावे में न आने की अपील की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.