Chandigarh,8 September-हरियाणा के ऊर्जा,परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को इंडस्ट्रियल एरिया में बारिश से हुई जलभराव की समस्या का जायजा लिया।
सुबह आयोजित बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि मार्ग प्रभावित न हों,इसके लिए भूमिगत पाइपलाइन व अन्य व्यवस्थाएं तुरंत प्रभाव से की जाएं। उनके निर्देशों के बाद विभागों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालोनियों व मार्गों पर पाइपलाइन डालकर पानी की निकासी सुनिश्चित की।शाम को मंत्री विज स्वयं स्थल पर पहुंचे और पानी निकासी प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
