कंवरपाल गुर्जर के पक्ष में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने किया रोड शो..कांग्रेस की गारंटी बताया ड्रामा

जगाधरी, 2 अक्टूबर : हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निवर्तमान कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के पक्ष में जगाधरी शहर में एक रोड शो निकाला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हिमाचल के मुख्यमंत्री पर कई सियासी प्रहार किए और कहा कि दिल्ली से आए नेता गारंटी देकर चले गए अब मुख्यमंत्री पीछे हट गए हैं।हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को जगाधरी पहुंचे जहां पर पहुंच कर उन्होंने जगाधरी से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर के लिए वोट की अपील कर जगाधरी बाजार में रोड शो निकाला।
अब मुख्यमंत्री बोल रहे…मैंने किसी को गारंटी नहीं दी 
रोड शो निकालने से पहले जयराम ठाकुर ने  जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटी के धोखे में मत आना। कांग्रेस ने हिमाचल में भी अपनी गारंटी दी थी। हिमाचल के लोग कांग्रेस के झांसे में आ गए थे जो अब पछता रहे हैं। कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा हिमाचलवासियों से किया था। यानी कि हर साल एक लाख नौकरी देने का वादा। युवाओं को नई नौकरियां देने की बात तो दूर हिमाचल की कांग्रेस सरकार पुराने कर्मचारियों को भी तनख्वाह नहीं दे पा रही है। बाद मे मुख्यमंत्री ने कहा की गारंटी देने वाले दिल्ली से आए थे और वह वापिस दिल्ली ही चले गए हैं। उन्होंने  जनता को साफ बोल दिया कि मैंने किसी को कोई गारंटी नहीं दी। अब हिमाचल की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इसी तरह यह कांग्रेसी नेता अब हरियाणा में भी गारंटी देने का ड्रामा कर रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में विकास के प्रवाह को रुकने नहीं देंगे और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी का कमल खिलाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा की  शैलजा और हुड्डा में गुटबाजी इस कदर है कि वह एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आईबीएम – उभरती तकनीकों के उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ

मोहाली |  उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने आईबीएम उभरती प्रौद्योगिकी केंद्र की शुरुआत की है। यह केंद्र विद्यार्थियों को नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। इस केंद्र का उद्घाटन सीजीसी यूनिवर्सिटी,...

RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है।इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए...

सांसद सुरेश कश्यप ने उठाया एससी छात्रवृत्ति योजनाओं का मुद्दा, केंद्र सरकार ने साझा किए लाभार्थियों के आंकड़े

सोलन-:शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से देश,हिमाचल प्रदेश तथा शिमला संसदीय क्षेत्र में इन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत छात्रवृत्तियों,लाभार्थियों की संख्या और निधि आवंटन...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है।निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश शर्मा को लंबे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.