बागवानी मंत्री ने किया एलान.. इस साल सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा सेब

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल में अब यूनिवर्सल कार्टन में सेब बिकेगा। सरकार ने इस सीजन से ही यूनिवर्सल कार्टन से सेब खरीद का एलान कर दिया है। बागवानी मंत्री जगत नेगी ने सचिवालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने बीते  सीजन में वजन के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था की गई थी और अब यूनिवर्सल कार्टन को नीतिगत तरीके से लागू किया जा रहा है जिससे बागवानों को फायदा होगा। इसको लेकर एसओपी जल्द जारी की जाएगी। ओर 20 किलो ओर 12 किलो सेब पेटी की सेब पेकिंग की व्यवस्था की जाएगी।इसके अलावा अब टेलीस्कोपी कार्टन पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।
पेटी में 20 से 21 किलो तक की  होगी पैकिंग
जगत सिंह नेगी ने कहा कि बागवानों को सेब उचित मूल्य दिलाने का कांग्रेस ने चुनावो  के समय वादा किया था पिछले साल सेब को वजन के हिसाब से बेचने के नियम को सख्ती से लागू किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बागवान पैकिंग के लिए यूनिवर्सल स्टैंडर्ड की मांग कर रहे थे इसको लेकर सरकार द्वारा गहन मंथन किया गया और विभाग ने  आईआईटी रुड़की आईआईटी मंडी से भी इसको लेकर चर्चा की। इसको लेकर  बागवानी सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया था जिससे लोगों से सुझाव भी लिए गए ओर  कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। जिसमे लोगो से भी सुझाव लिए गए थे ।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में भी यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने की बात कही थी,  इसको देखते हुए यूनिवर्सल कार्टन इस सीजन से सरकार लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन कितने किलो का होगा किस तरह का रहेगा इसको लेकर जल्द ही एसओपी जारी की जाएगी पेटी में 20 से 21 किलो तक की पैकिंग होगी।टेलिस्कोप कार्टन में अब से नहीं बिकेंगे और यदि कोई बचेगा तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं  सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों को लेकर विपक्ष के द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में जगत नेगी ने कहा कि ये लोग सेब को वजन के हिसाब से खरीदने के समय भी हल्ला कर रहे थे लेकिन वजन के हिसाब से सेब खरीद हुई। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कही बातों को पूरा कर रही है। सरकार पूरी तरह स्थिर हैं अगर स्थिर नहीं होती तो वे लोग हमारी जगह होते।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.