/ Sep 17, 2026

मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर निर्वासित तिब्बतियों ने चीन के विरोध में किया प्रदर्शन

धर्मशाला : राहुल चावला  ( TSN)- चीन द्वारा द्रिचू नदी पर बनाए जा रहे बांध के चलते वहां आसपास रह रहे तिब्बतियों को जबरन उठाकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है. जिसके विरोध में मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर निर्वासित तिब्बतियों के विभिन्न संगठनों की ओर से एकजुट होकर तिब्बत में रह रहे तिब्बतियों के समर्थन और चीन के विरोध में आवाज बुलंद की गई ।
रिजनल तिब्बतियन यूथ कांग्रेस के सचिव ने कहा ये 
रिजनल तिब्बतियन यूथ कांग्रेस के सचिव तेन्जिन लोबसंग ने कहा कि चीन द्वारा तिब्बतियों के रहन-सहन और जीने के तरीके को तहस-नहस किया जा रहा है। तिब्बतियों के विभिन्न 4 संगठनों के सौ से अधिक लोगों व पदाधिकारियों ने चीन द्वारा तिब्बतियों के शोषण रोकने के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि पहले चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया और अब वहां के लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। लोबसांग ने  कहा कि तिब्बत अभी चीन के कब्जे में है। तिब्बत के ईस्टर्न एरिया में तिब्बतियों के दो गांवों के तिब्बतियों को उजाड़ा जा रहा है। गांव के साथ नदी है, वहां पर चीन बांध बनाने जा रहा है। बांध बनाने के चलते वहां पर स्थित बौद्ध मठों को भी तोड़ने की योजना चीन बना रहा है। उन्होंने कहा कि रैली व प्रदर्शन के माध्यम से हम चीन को संदेश देना चाहते हैं कि विश्व भर में रह रहे तिब्बती बांध का विरोध करते हैं। इससे पहले भी चीन कई बांध बना चुका है। ईको सिस्टम को काफी नुकसान हो रहा है, तिब्बतियों को अपनी जमीन से हटाकर, बेघर किया जा रहा है। जो बांध तिब्बत की नदी पर चीन द्वारा बनाया जा रहा है,  उससे न तो चीन और न ही तिब्बत को फायदा होगा। करोड़ों लोग तिब्बत की द्रीचू नदी पर निर्भर करते हैं, उन्हें इस नदी पर बांध बनने से काफी परेशानी होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बंद पोल्ट्री फार्म से चल रही थी पटाखा फैक्टरी, 90 पेटी तैयार माल और विस्फोटक सामग्री बरामद

करनाल-:दीवाली से पहले करनाल पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बंद पोल्ट्री फार्म में चल रही पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहिदीनपुर में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री...

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण और पूछताछ काउंटरों का स्थान बदला, यात्रियों को एक ही स्थान पर मिलेगी बेहतर सुविधा

अम्बाला-:यात्रियों की सुविधा, सुगम यात्री सेवाओं और स्टेशन पर बेहतर यात्री प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण काउंटरों को मुख्य प्रवेश क्षेत्र में स्थित करंट आरक्षण टिकट काउंटर के साथ वाले दोनों काउंटरों पर स्थानांतरित किया...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए।स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब,सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ,युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया।मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह रहा।...

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन नियमों पर भी रखी राय

राहुल चावला,कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना,डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने केंद्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.