/ Aug 31, 2026

मैदानों के बाद अब तपने लगे पहाड़…हिल स्टेशन शिमला में टूटे 20 साल का रिकॉर्ड

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)– मैदानी इलाकों में जहा प्रचंड गर्मी पड़ रही है. वही पहाड़ भी  अब तपने लगे है। पहाड़ो पर भी गर्मी से हाल बेहाल है,गर्मी ने कई सालों की रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी से बचने के लिए मैदानी इलाकों से पर्यटक पहाड़ो पर पहुच रहे है लेकिन यहां भी उन्हें राहत नही मिल रही है।  गर्मी में   जन्नत कहलाने वाले शिमला में भी पारा चढ़ने लगा है और कई सालों के रिकॉर्ड टूट रहे है।
 पहाड़ों की रानी शिमला में  तापमान 26 डिग्री से ज्यादा नहीं जाता था लेकिन अब शिमला में भी तापमान 31.7 डिग्री से पार कर चुका है। दिन के समय भी शिमला में बाहर निकलना अब मुश्किल हो रहा है। शिमला के लोग भी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं शिमला में लोग जहां पहले घरों में पंखे या एसी नही लगाते थे लेकिन इस बार लोग अपने घरों में पंखे और एक लगने लग पड़े हैं। गर्मी से बचने के लिए शहर में दुकानों में भी अब पंखों  की डिमांड बढ़ गई है। शिमला की बात करें तो यहां पर दुकानों में ज्यादा पंखे कूलर और एसी की डिमांग न के बराबर रहती थी लेकिन इस बार काफी ज्यादा लोग पंखे खरीदने पहुच रहे है।जिससे दुकानों में भी स्टॉक खत्म हो गया है हालांकि शिमला में मकानों में सिलिंग फैन लगाने के लिए जगह नहीं छोड़ी होती है। ऐसे में लोग टेबल फैन खरीद रहे है।
दुकानों में बड़ी डिमांड…नही मिल रहे पंखे
शिमला के दुकानदारों का कहना है कि इस बार गर्मी ज्यादा होने के चलते खासकर पंखों की काफी ज्यादा डिमांड हो गई है लोग पंखे खरीदने के लिए आ रहे हैं लेकिन अब पंखे भी पूरी तरह से बिक गए हैं । शर्मा इलेक्ट्रॉनिक स्टोर के मालिक विनोद शर्मा का  का कहना है कि पहले लोग बहुत कम पंख खरीदते थे लेकिन इस बार गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है ऐसे में पंखों की डिमांड भी काफी ज्यादा हो गई है ओर अब दुकान में पंखे पूरी तरफ से खत्म हो गए है। शिमला के लोगों  की माने तो यहां पर पर इतनी ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती थी, लेकिन इस बार गर्मी से हाल बेहाल हैं और घरों में भी अब बिना पंखे के नहीं रहा जा सकता है। लोगो का कहना है कि घरों में पंखे नही लगे थे लेकिन इस बार पंखे लगाने पड़ रहे है। बिना पंखों और एसी के आप नहीं रहा जाता है और दिन में बाहर भी निकलना मुश्किल हो रहा है। अब दुकानों पर जाकर पंखे खरीदने पढ़ रहे हैं
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला निदेशक का ये कहना 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला निदेशक सुरेन्द्र पॉल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटो में गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड थोड़ा है. ऊना में 2012 के बाद पहली बार 46° के पार तापमान गया है.उन्होने बताया कि वर्ष 2012  में ऊना में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था । शिमला में भी वर्ष 2004 के बाद सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है. शिमला में तापमान 31 डिग्री से पार हो गया है। प्रदेश में जंगलों में भी आग लगने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा ओर बारिश होने की सम्भवना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.