मोहनलाल बड़ौली बोले…तीसरी बार हरियाणा में होगी बीजेपी की जीत, विधानसभा चुनाव में होगा बहुकोणीय मुकाबला

जींद  6 अगस्त :हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण का भाजपा को नुकसान हुआ था. विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला नहीं है बल्कि भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस, इनेलो बसपा गठबंधन, जेजेपी और आम आदमी पार्टी भी मैदान में होगी जिससे भाजपा को लाभ होगा और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार का गठन करेगी। वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद आए थे और जनसंपर्क आशीर्वाद अभियान में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
भाजपा जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम की करेगी घोषणा 
 पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और नायब सैनी की लोकप्रियता और हरियाणा की जनता ने जिस प्रकार से उन्हें स्वीकार किया है उसे देखकर लगता है कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा जल्दी ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा समय से पहले अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार देगी…मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने पिछले 10 सालों में जिस प्रकार से बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए हैं और गरीबों को बिना खर्ची बिना पर्ची 142000 सरकारी नौकरियां देने का काम किया है उससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति विश्वास का माहौल बना है।‌ उन्होंने कहा कि पार्टी पुरानी घोषणाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही नई घोषणा को भी जनता के बीच बताने का काम करेंगे। भाजपा को सबसे बड़ी किसान हितैषी पार्टी बताते हुए मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां पर सरकार सभी 23 फसल एमएसपी पर खरीदने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अलावा ऐसा किसी अन्य राज्य में संभव नहीं हो पाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के बकाया 133 करोड रुपए के आबियाना को माफ करने के हरियाणा सरकार के फैसले को उन्होंने ऐतिहासिक करार दिया।
पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल कुरुक्षेत्र की भूमि से मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने का काम किया है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि 11 से 14 अगस्त तक भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने का काम करेगा। 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस मनाया जाएगा और लोगों को विभाजन से हुए नुकसानों के बारे में बताया जाएगा।  कांग्रेस पर प्रहार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाडोली ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस का राज था जो पूरी तरह से अराजकता से भरा हुआ था और गरीबों का शोषण हो रहा था। हर व्यक्ति जानता है कि इन 10 सालों में नौकरियां किस प्रकार से मिलती थी। ‌मिर्चपुर और गोहाना में जो कांड हुए वह भुलाए नहीं भूलते। एक वर्ग विशेष को निशाना बनाकर उनके प्रतिष्ठानों को जलाने का काम किया गया। अब कांग्रेस दोबारा हरियाणा को लूटने की मंशा से मैदान में आ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.