Shimla,Sanju(TSN)-शनिवार को शिमला के चौड़ा मैदान में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया,जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया।शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली को तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया।
इस कार्रवाई के विरोध स्वरूप,प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशालय के परिसर में क्रमिक अनशन की शुरुआत कर दी है।शनिवार को पांच शिक्षक अनशन पर बैठे और रविवार को अन्य शिक्षक उनकी जगह पर अनशन करेंगे।संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि सोमवार से शिक्षक स्कूलों में नियमित सेवाएं देना शुरू कर देंगे।संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी जायज मांगों पर ध्यान देने की बजाय
