/ Jul 06, 2026

22 अप्रैल से लेकर 21 जून तक बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान

सुनील, लुधियाना  | ट्रेन के अंदर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को काबू करने के लिए फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों ने एक विशेष मुहीम शुरू की है। 22 अप्रैल से लेकर 21 जून तक चलने वाली इस मुहीम के दौरान ऐसे यात्रियों को काबू किया जाएगा जो कि ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हैं। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजय साहू के निर्देशन में सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी की अगुवाई में चलाया जा रहा है। अब तक 10 हजार से ज्यादा यात्रियों से लगभग 67 लाख रुपए से अधिक का राजस्व एकत्रित किया गया है।

कुछ प्रमुख ट्रेनें जिनमें टिकट जांच की गई:-

  • जम्मूतवी एक्सप्रेस (19223)
  • गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस (19224)
  • मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12920/ 12919)
  • आम्रपाली एक्सप्रेस (15708)
  • अमृतसर हावड़ा मेल (13006)
  • भगत की कोठी एक्सप्रेस (19226)
  • बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238)
  • सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204)
  • सचखंड एक्सप्रेस (12716)

 बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसना मुख्य उद्देश्य

परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना तथा टिकट काउंटरों पर बिक्री बढ़ाना है। अतः उन्होंने रेलयात्रियों से अपील किया कि वह वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट या फिर अवैध टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को काबू करने के लिए उन्होंने स्पेशल टीमों को ट्रेन के अंदर और रेलवे स्टेशनों पर भी तैनात किया हुआ है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.