सीएनजी इस्तेमाल करने वालों को मिली राहत… मंडी के झीड़़ी में भी शुरू हुआ CNG स्टेशन

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-आज के दौर में प्रदूषण मुक्त ईंधन के लिए प्राकृतिक गैस बेहतर विकल्प है। डीजल और पेट्रोल की तुलना में सीएनजी 40 फ़ीसदी सस्ता भी है और ऐसे में केंद्र सरकार प्रदूषण मुक्त ईंधन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। किसी प्रयास के तहत मंडी जिला के झीड़ी में हरबंश लाल एंड संज फिलिंग स्टेशन पर अब सीएनजी स्टेशन की शुरूआत हो गई है। यह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का दूसरा जबकि मंडी जिला का पहला सीएनजी स्टेशन है।
चंडीगढ़ से मनाली तक मात्र दो ही हैं सीएनजी स्टेशन
 पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में बहुत से लोग सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वे अपने इन वाहनों को हिमाचल की तरफ इसलिए नहीं ला पाते क्योंकि यहां सीएनजी भरवाने की सुविधा नाममात्र की भी नहीं है। हरबंश लाल एंड संज फिलिंग स्टेशन झीड़ी के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि बहुत से लोग उनके पास इसकी डिमांड कर रहे थे और उसी आधार पर उन्होंने इस सुविधा को शुरू किया है। उन्होंने बताया कि सीएनजी प्रदूषण मुक्त ईंधन होने के साथ ही अधिक माईलेज भी देता है जिससे जहां पर्यावरण संरक्षण होता है वहीं पैसों की बचत भी होती है। उन्होंने बताया कि उनके फिलिंग स्टेशन पर यह सुविधा 24 घंटे मुहैया करवाई जा रही है।अम्बाला से आए टैक्सी चालक प्रिंस मेहता और चंडीगढ़ से आए जगमोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने वाहनों में डयूल फ्यूल का प्रावधान रखा है क्योंकि मनाली वाले हाईवे पर उन्हें मनाली के अलावा और कहीं पर भी सीएनजी की सुविधा नहीं मिलती। इसलिए हिमाचल में उन्हें पेट्रोल के सहारे ही वाहन चलाने पड़ते हैं। इन्होंने झीड़ी में सीएनजी स्टेशन खुलने पर खुशी जताते हुए सरकार से इस पूरे हाईवे पर ज्यादा से ज्यादा सीएनजी स्टेशन खोलने की मांग उठाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.