ट्रैक्टर मार्च का असर पलवल में भी…भाकियू के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सोरोत ने की प्रेस वार्ता

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)– संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश भर में निकाले गए ट्रैक्टर मार्च का असर पलवल में भी देखने को मिला। ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकेट) के राष्ट्रीय सचिव रत्न सिंह सौरोत ने किया। प्रेसवार्ता के माध्यम से ट्रैक्टर मार्च में शामिल किसानों का धन्यावाद करते हुए रत्न सिंह सोरोत ने कहा की अन्नदाता अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेगा और दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करेगा।
इस बार भी सरकार को झुकना होगा और किसानों की मांग माननी होंगी
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सोरोत ने कहा की सरकार ने किसानों के 13 महीने चले पहले किसान आंदोलन में जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसलिए किसान मजबूरन आंदोलन कर रहा है सरकार को अपने वादे को निभाते हुए किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा किसानों की मांग है की एमएसपी पर कानून बने, किसान आंदोलन पार्ट वन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों को रद्द किया जाए, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिया जाए, किसान आंदोलन में जान गवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए और पराली पर बने कानून से किसानों को अलग रखा जाए। उन्होंने कहा की अगर सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानी तो चाहे कितना ही लम्बा आंदोलन करना पड़े किसान उससे पीछे नहीं हटेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सोरोत ने  कहा कि  14 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में बुलाई गई महापंचायत में पलवल के भी हजारों किसान हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा की पिछले किसान आंदोलन के दौरान भी सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा था और इस बार भी सरकार को झुकना होगा और किसानों की मांग माननी होंगी।
 रत्न सिंह ने कहा की सरकार कहती है किसान विपक्षी राजनैतिक दलों की शह पर आंदोलन कर रहें हैं. अगर उन्हें ऐसा लगता है तो सरकार को तुरंत किसानों की मांगों को पूरा कर आंदोलन को खत्म करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि  29 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक होनी है. इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से जो भी निर्देश आएगा पलवल के किसान और सभी किसान संगठन उसको अमलीजामा पहनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा की किसान कभी संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटता इसलिए सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को तुरंत प्रभाव से मानना चाहिए अन्यथा आंदोलन बड़ा स्वरूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी खुद सरकार की होगी। इस दौरान किसान नेता रत्न सिंह सोरोत के अलावा समंदर सिंह चौहान, मूलचंद बडगुजर, करतार मंढनाका, ऋषिपाल चौहान, राहुल तंवर और होशियार सरपंच सहित तमाम किसान नेता मौजूद थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.