/ Jul 04, 2026

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40 फीसदी तक की छूट

मनाली, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में जहां अप्रैल माह से लेकर जून माह तक पर्यटन कारोबार चरम पर रहा। तो वहीं 1 जुलाई से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार अब मंदा होना  शुरू हो गया है। हालांकि प्रदेश के निचले इलाकों में भारी बारिश हो रही है। तो वहीं बीते माह पंजाब और हिमाचल के बीच टैक्सी चालकों का हुआ विवाद भी इसका कारण माना जा रहा है। ऐसे में जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर पर्यटन कारोबार एकदम से आधा रह गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के द्वारा 15 जुलाई से अब सैलानियों के लिए डिस्काउंट जारी कर दिया गया है।
टैक्सी चालकों के  विवाद से पर्यटन कारोबार हो रहा प्रभावित
जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर निगम के होटल में सैलानियों को 20% से लेकर 30% तक की छूट मिलेगी। ताकि सैलानी डिस्काउंट के साथ निगम के होटल का आनंद ले सके और जिला कुल्लू के पर्यटन कारोबार में भी बढ़ोतरी हो सके। हालांकि पर्यटन सीजन 15 जुलाई तक जिला कुल्लू में रहता है, लेकिन बीते माह हुए पंजाब व हिमाचल के टैक्सी चालकों का विवाद पर्यटन कारोबार में कमी का कारण बन रहा है।इस विवाद में कितनी सत्यता थी इसकी जांच तो आखिर पुलिस के द्वारा ही की जाएगी। लेकिन इस विवाद के चलते भी हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर बुरा असर नजर आया। वही कुछ जगह पर दोनों राज्यों के चालकों के साथ मारपीट के भी मामले सामने आए। ऐसे में यह पूरा मामला कानून व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। लेकिन सोशल मीडिया में इसका गलत प्रचार हुआ और इसका नतीजा हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार को भुगतना पड़ा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे मामलों को गंभीरता से ले और सोशल मीडिया में अगर कोई दुष्प्रचार करता हुआ पाया जाता है। तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
मनाली में पर्यटकों की आमद में आयी 50 प्रतिशत तक की कमी 
जिला कुल्लू पर्यटन निगम में कार्यरत उप महाप्रबंधक बी एस ओक्टा ने बताया कि जिला कुल्लू में अब पर्यटन कारोबार 40 से 50% तक रह गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के होटल में सैलानियों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है और यहां पर अन्य पर्यटन कारोबारी के द्वारा उन्हें आकर्षक पैकेज भी दिए जा रहे हैं।
 वही मनाली में ट्रेवल एजेंट का काम करने वाले गगन अवस्थी ने बताया कि बीते दो माह तक यहां पर पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। अब बरसात के मौसम में काम थोड़ा कम हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी बाहरी राज्यों से सैलानी यहां आने के लिए ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि जुलाई माह में भी सैलानी जिला कुल्लू के पर्यटन स्थलों का दीदार करेंगे।वही मनाली घूमने आए विक्रम का कहना है कि निचले इलाकों में अभी भी भारी गर्मी है और हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। ऐसे में वह लोग मनाली के साथ-साथ प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रख कर रहे हैं और यहां की ठंडी वादियों में घूमने का भी मजा ले रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.