मुख्यमंत्री से 21 चर्चा प्रभारियों की बैठक, जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनेंगे प्रभारी

Shimla, 27 October -हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपनी योजनाओं, नीतियों और निर्णयों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए ‘चर्चा प्रभारी’नियुक्त किए हैं। ये प्रभारी पार्टी और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अभी 21 चर्चा प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है। आने वाले समय में और भी प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी।नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और जनता को सीधा लाभ देने के जो प्रयास किए जा रहे हैं,उन्हें जनता तक पहुँचाना चर्चा प्रभारियों की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कई योजनाएं आम जनता के लिए चलाई गई हैं और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इन योजनाओं का लाभ वास्तव में लोगों तक पहुँचे।नरेश चौहान, सीएम मीडिया एडवाइजर-: चर्चा प्रभारी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का काम करेंगे और साथ ही जनता की प्रतिक्रिया और सुझाव सरकार तक पहुँचाएंगे।”

विपक्ष पर भी किया पलटवार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस सरकार को “त्रासदी सरकार” कहे जाने पर नरेश चौहान ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गुटों में बंटी हुई है और नेता प्रतिपक्ष सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।भाजपा आज आंतरिक कलह से जूझ रही है। विपक्ष को जनता के मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि केवल राजनीतिक बयानबाजी पर।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले तेलंगाना निवासी पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विवादित, भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपित तेलंगाना निवासी हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी(42) के खिलाफ अब चंडीगढ़ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जिला अदालत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 318, 336(1), 336(3), 336(4), 340, 353, 356 के तहत चार्जशीट दाखिल...

पेरिस में चंडीगढ़ की धरोहर की नीलामी पर संकट, प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से लगाई रोक की गुहार

चंडीगढ़,मोनिका रावत-:फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 जून को प्रस्तावित चंडीगढ़ की विरासत से जुड़े फर्नीचर की नीलामी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से तत्काल हस्तक्षेप कर नीलामी रुकवाने और संबंधित विरासत वस्तुओं को भारत वापस लाने की मांग की है। संस्कृति सचिव,चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश मंत्रालय...

पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाने का संदेश लेकर लुधियाना पहुंचे नितिन नवीन

लुधियाना(दलजीत  विक्की) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का टारगेट अब पंजाब में भाजपा सरकार बनाना है। मोदी-शाह के टारगेट को साधने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करने लुधियाना पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जालंधर बाइपास पर पहुंचते ही...

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.