/ May 18, 2026

प्रदेश में आगजनी से जंगलों की 27826 हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)– इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में हुई रिकॉर्ड गर्मी के कारण वन विभाग ने फायर सीजन के दौरान जंगलों में 2359 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई जिसके चलते जंगलों की 27,826 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हुई है। वन विभाग को फायर सीजन में 9 करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान होने की संभावना है ।
वन विभाग के प्रदेश फायर नोडल अधिकारी व अरण्यपाल हमीरपुर वृत सर्कल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि वन संपदा को हुए नुकसान का पूरा आंकलन मानसून सीजन के बाद कि जाएगी । उन्होंने बताया कि आगजनी की सबसे ज़्यादा घटनाएं फोरेस्ट सर्कल धर्मशाला में हुई है और फोरेस्ट सर्कल कुल्लू सबसे कम आगज़नी की घटनाएं इस साल दर्ज हुई । उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में मानसून सीजन शुरू होने के बाद वन विभाग के कर्मियों ने जरूर राहत की सांस ली है।
हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष हुई भीषण गर्मी के चलते वन विभाग को फायर सीजन के दौरान लगने वाली जंगलों में आज के चलते काफी नुकसान हुआ है वन विभाग की माने तो पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इस वर्ष यह घटनाएं अधिक दर्ज की गई और जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 12 फॉरेस्ट सर्कल कार्यरत हैं जिनमें से फोरेस्ट सर्कल धर्मशाला में 522 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई हैं। फोरेस्ट सर्कल मंडी में 370 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल हमीरपुर में आगजनी की 278 घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल नाहन में 269 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल चंबा में 213 घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल सोलन में 210 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल बिलासपुर में आगजनी की 203 घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल शिमला में 186 आगजनी की घटनाएं, फोरेस्ट सर्कल रामपुर में आगजनी की 64 घटनाएं, वाइल्ड लाइफ साउथ में आगजनी की 19 घटनाएं, जीएचएनपी कुल्लू मेें आगजनी की 15 घटनाएं और फोरेस्ट सर्कल कुल्लू में आगजनी की 10 घटनाएं दर्ज हुई हैं। हालांकि प्रदेश में मानसून सीजन मैं होने वाली बारिश है अभी काफी कम हुई है लेकिन फिर भी फोरेस्ट विभाग को इन बारिशों के चलते राहत पहुंची हैं ।
फायर सीजन में वन विभाग को आगजनी से हुआ 9 करोड़ 40 लाख रुपए का नुकसान
वन विभाग के प्रदेश फायर नोडल अधिकारी व अरण्यपाल हमीरपुर वृत सर्कल निशांत ने बताया कि प्रदेश के 12 फोरेस्ट सर्कलों में फायर सीजन में इस बार 2359 आगजनी की घटनाएं दर्ज हुई हैं। आगजनी से वनों की 27,826 हेक्टेयर वन सपंदा जलकर राख हुई है। ऐसे में वन विभाग को आगजनी की घटनाओं से प्रदेश भर में 9 करोड़ 40 लाख 52 हजार 401 रुपए का नुकसान हुआ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.