दिल्ली (एकता): दिल्ली का पारा दिनों-दिन लुढ़का जा रहा है। जिसके चलते लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल शिमला से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली हुई है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी हो रही है। जिससे ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सहित उत्तर भारत में सब जगह कोहरे की ठंड देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में ठंड दस्तक दे चुकी है। धुंध की चादर की चपेट में शहर आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम दिखा लेकिन ठंड ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिल्ली में पिछले दिन अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री था। अब 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड सताएगी। तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। एनसीआर में दिल्ली की हवा एक बार फिर सर्वाधिक प्रदूषित रही।
