6 दिन बाद जंजैहली में फंसे 63 पर्यटक सुरक्षित निकाले गए, स्थानीयों और प्रशासन का जताया आभार

Mandi, 7 July-प्राकृतिक आपदा के चलते बीते छह दिनों से जंजैहली में फंसे 63 पर्यटकों को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करसोग से शंकरदेहरा होते हुए सड़क मार्ग बहाल होते ही प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। ये सभी पर्यटक देश के विभिन्न हिस्सों से हिमाचल प्रदेश की सुरम्य सराज घाटी की सैर पर आए थे।

आपदा के चलते पर्यटकों को स्थानीय होटलों में शरण लेनी पड़ी।इस दौरान पुलिस, प्रशासन और विशेष रूप से स्थानीय लोगों ने जिस सहयोग और संवेदनशीलता का परिचय दिया, उसने पर्यटकों को गहरे तक प्रभावित किया।पर्यटकों ने बताया कि संकट की घड़ी में प्रशासनिक टीमों ने त्वरित संपर्क स्थापित किया और सैटेलाइट फोन के माध्यम से उनके परिजनों से बातचीत भी करवाई।उन्होंने पहाड़ों के कठिन जीवन, स्थानीय लोगों की सेवा भावना और पारस्परिक सहयोग को नजदीक से अनुभव किया।

पर्यटकों ने कहा:हम यहां हिमालय की सुंदरता देखने आए थे,लेकिन यहां के लोगों की इंसानियत और हौसले ने हमें एक अलग ही भारत से परिचित कराया। यह अनुभव हमारे जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा बन गया है।”

एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने जानकारी दी कि बगस्याड़ से थुनाग और लंबाथाच तक तथा करसोग से शंकरदेहरा होते हुए जंजैहली तक सड़क मार्ग बहाल कर दिया गया है।इन्हीं मार्गों से पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया।उन्होंने यह भी बताया कि जंजैहली में राहत सामग्री भेजने का कार्य तेजी से जारी है,जिसमें हेलिकॉप्टर की सहायता भी ली जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

CUET परीक्षा में तकनीकी खामी से बवाल, अंबाला के परीक्षा केंद्र पर ढाई घंटे तक ठप रहा सर्वर

अम्बाला-:देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित CUET परीक्षा के दौरान अंबाला के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खामी के कारण भारी अव्यवस्था देखने को मिली।अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित डिजिटल जोन सेंटर का सर्वर करीब ढाई घंटे तक बंद रहने से परीक्षा देरी से शुरू हुई।इससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी फैल गई।स्थिति...

इबोला के खतरे को लेकर हरियाणा अलर्ट, करनाल सिविल अस्पताल में बनेगा 10 बेड का विशेष

करनाल-:अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद राज्यभर के सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी क्रम में करनाल के सिविल अस्पताल में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा रहा...

भाजपा पंचायत चुनाव में जीत के झूठे दावे कर रही, कांग्रेस को मिल रहा व्यापक समर्थन- सीएम मीडिया एडवाइजर

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर चुनावी नतीजों को लेकर भ्रामक माहौल बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया के जरिए अपनी जीत का प्रचार कर रही है, जबकि...

सरकारी नौकरियों में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, रिक्त पदों को भरने की तैयारी तेज

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि भविष्य में सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले सभी अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य किया...

HRTC चालकों-परिचालकों का आर-पार की लड़ाई का एलान: 1 तारीख को सैलरी नहीं तो 2 से थमेंगे बसों के पहिये

​शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक यूनियन ने एक बार फिर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मांगों पर सहमति न बनने के बाद यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि पहली तारीख को वेतन नहीं आया, तो 2 तारीख से पूरे प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.