/ May 21, 2026

सराज पहुंचीं कंगना रनौत, कहा— केंद्र से मांगूंगी विशेष राहत पैकेज

Mandi,6 July -मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।कंगना ने थुनाग बाजार में तबाही का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका दुःख-दर्द साझा किया।

कंगना रनौत ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने सराज क्षेत्र में गंभीर नुकसान पहुंचाया है।कई परिवार अपने घर,सामान और जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो चुके हैं।लोगों के पास अब कुछ भी नहीं बचा है।यह दृश्य बेहद दर्दनाक है और मन को झकझोर देने वाला भी।हमें इन लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।”

पुनर्वास को दी जाएगी प्राथमिकता

कंगना ने कहा कि वे केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग करेंगी और प्रभावितों के त्वरित पुनर्वास व पुनर्स्थापना के लिए ठोस प्रस्ताव रखेंगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राहत कार्यों में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए, ताकि मदद ज़रूरतमंदों तक सीधी पहुंचे।

प्रदेश सरकार पर लगाए ये आरोप

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए.उन्होंने कहा किपिछली बार भी केंद्र द्वारा भेजी गई राहत राशि ज़मीन पर सही तरीके से नहीं पहुंच पाई। इस बार भी ऐसी ही आशंका है।हमें राहत वितरण के लिए एक वैकल्पिक और जवाबदेह तंत्र पर विचार करना चाहिए।”

कंगना रनौत के दौरे को लेकर पहले से ही सियासी हलचल तेज थी।त्रासदी के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि मंडी की सांसद कहां हैं और उन्होंने अब तक प्रभावितों से मुलाकात क्यों नहीं की।इस संदर्भ में उनकी ग्राउंड विज़िट और केंद्र से मदद का आश्वासन एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और मानवीय संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.