शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के लिए बुधवार सम्पन्न हो गए।प्रदेश के इन तीन विधानसभा उप चुनाव में 70.5% मतदान हुआ। सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लगभग 79%, हमीरपुर में 67.72 और देहरा में 65.42 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
बता दें कि देहरा विधानसभा क्षेत्र से सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर व पूर्व विधायक व भाजपा प्रतयाशी होशियार सिंह के बीच सीधा मुकाबला है।पूर्व में इन तीनो सीटों पर देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने निर्दलीय चुनाव जीता था। 13 जुलाई को मतगणना के बाद शाम तक नतीजे घोषित होते ही इनके भविष्य का भी फैसला होगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि बुधवार को हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा तीनो विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए।सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लगभग 79%, हमीरपुर में 67.72 और देहरा में 65.42 प्रतिशत मतदान हुआ।मतों की मतगणना 13 जुलाई को तीन स्थानों पर होगी।EVM को टी चक्रीय कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया गया है।स्ट्रांग रूम CCTV कैमरे की नजर में है।किस भी अज्ञात व्यक्ति की जाने पर मनाही है।
