/ Aug 30, 2026

सीटू का धरना प्रदर्शन.. किसान आंदोलन की तरह बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वाहन पर सीटू ने आज बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीटू के बैनर तले आंगनबाड़ी, मिड डे मील और अन्य कई संगठनों ने मांगों को लेकर हल्ला बोला और किसान मजदूर विरोधी निर्णयों के खिलाफ आंदोलन की चेतवानी दी।
केंद्र सरकार पर आम जनता विरोधी निर्णयों का लगाया आरोप
सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तभी से अमीरों के हित और गरीब मजदूरों के विरोध में फैसले लिए गए हैं। कोरोना काल में किसानों के खिलाफ कानून लाए लेकिन मुंह की खानी पड़ी। चार लेबर कोड लाकर बंधुआ मजदूरी की तरफ बढ़ा जा रहा है। मजदूरों के खिलाफ ये काला कानून है। आंगनबाड़ी कर्मी सरकार के कई तरह के काम करवाए जा रहे हैं, लेकिन 2013 में आंगनबाड़ी आशावर्कर को नियमित कर्मचारी बनाने का निर्णय हुआ था, लेकिन इस सरकार ने इसे लागू नहीं किया गया। यहां तक कि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले छह महीने से वेतन नहीं दिया गया है। निजीकरण की तरफ ये सरकार आगे बढ़ रही हैं जो सही नही हैं। कहा कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए घोषित करने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों को लागू किया जाता है तो सरकार को किसान आंदोलन की तरह बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.