नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधानसभा में ली शपथ, , हिमाचल में रचा इतिहास जब पति पत्नी एक साथ पहुंचे विधानसभा

शिमला, संजू चौधरी ( TSN)- : हिमाचल के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह और हमीरपुर से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य आशीष शर्मा शामिल है। हिमाचल विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। हिमाचल विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ कि पति पत्नी विधानसभा में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं।
अगस्त  माह के अन्तिम सप्ताह में विधानसभा के मानसून सत्र हो सकता हैं।  कल से 9 के आलावा 26 नए सदस्यों की ट्रेनिंग रखी गई है। भाजपा के 9 सदस्यों पर विधानसभा में अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर उन्होने कहा की ये विधानसभा का विषय है। सत्र के दौरान ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा।
भाजपा की कारगुजारियों के चलते हिमाचल में चार माह खराब हो गए : CM 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की भाजपा ने जो षड्यंत्र रचा उसका जवाब जनता ने दे दिया है। भाजपा को अब चुपचाप विपक्ष की भूमिका निभाना चाहिए। भाजपा की कारगुजारियों के चलते हिमाचल में चार माह खराब हो गए। प्रदेश की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जय राम सरकार ने जो कर्जा लिया उसके ब्याज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।
विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा ये 
वहीं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष 25 से 28 हो गया जबकी कांग्रेस चालीस के आंकड़े को पार नही कर पाई। सुक्खू सरकार ने चुनावो में जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया बाबजूद इसके लोकसभा की एक सीट भी नही जीत पाए। आर्थिक स्थिति भाजपा ने नही बल्कि कांग्रेस सरकारों ने बिगाड़ी। भाजपा ने भी कांग्रेस के कर्ज के ब्याज को चुकाने के लिए कर्ज लिया।
तीनों नवनिर्वाचित विधायकों ने प्रदेश की जनता का आभार जताया, हरदीप सिंह बावा हुए भावुक 
वहीं देहरा की विद्यायक कमलेश ठाकुर ने कहा ये उनकी नही बल्कि देहरा की जनता की शपथ है। 25 साल बाद कांग्रेस ने देहरा की सीट जीती है वह देहरा के विकास के लिए काम करेंगी।
हमीरपुर के भाजपा विद्यायक आशीष शर्मा ने बताया कि डेढ़ साल में कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर का कोई विकास नही करवाया और उनके ऊपर झूठे मुकदमे बनाएं। अब उम्मीद है की सरकार काम करेंगी।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह बावा भावुक हो गए. उन्होंने नालागढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नालागढ़ का विकास करना मेरी प्राथमिकता है. कानून-व्यवस्था को सुधारा जाएगा, जो वादे जनता से किए गए हैं, उनको धरातल पर उतारने के लिए आज से ही कार्य शुरू किया जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.