/ Jul 09, 2026

लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता का बूंदी में नागरिक अभिनंदन, ओएसडी बनने के बाद पहली बार राजीव दत्ता पहुंचे बूंदी

बोले” कोटा बूंदी के विकास में इन 5 सालों में नहीं रखी जाएगी कोई कमी

बूंदी को रेल, सड़क और एयर कनेक्टिविटी में जोड़ने का रहेगा प्रयास

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का बूंदी पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां बूंदी रेलवे स्टेशन तिराहे से देवपुरा रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन तक वाहन रैली के रूप में सैकड़ो की तादात में युवा लेकर पहुंचे जहां विभिन्न धार्मिक व व्यापारिक संगठनों ने दत्ता का स्वागत किया। बड़ी संख्या में शहर भर के लोग मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा कि बूंदी क्षेत्र से मेरा पुराना नाता रहा है। जब मैं पुलिस सेवा में दाखिल हुआ था तो पहली पोस्टिंग मेरी बूंदी से ही रही है यहां के लोग का स्नेह और प्यार हमेशा मिलता रहा है। पिछले 5 सालों से लोकसभा अध्यक्ष के OSD होने के नाते कोटा बूंदी की जनता का विशेष प्रेम देखने को मिला है। मेरी कोशिश रहेगी की इन 5 सालों के भीतर कोटा बूंदी के विकास में जो प्रयास हो सकेगा वह कर सकूं। जनता के जनता की मांग को सरकार तक पहुंचा सकूं।

 

दत्ता ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि विकास की पहली सीढ़ी कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के ओएमयू से देखने को मिली है जो बूंदी जिले में बनेगा और आने वाले दिनों में एयर कनेक्टिविटी में कोटा बूंदी जिला राजस्थान ने नहीं बल्कि देशभर में जुड़ेगा। हमारी कोशिश है कि रेल, सड़क क्षेत्र में भी दोनों जिलों की कनेक्टिविटी बड़े। बूंदी रेलवे स्टेशन में ट्रेनों ठहराव हो, आमजन सुझाव लिए जा रहे हैं सबसे ज्यादा प्रस्ताव कोटा चित्तौड़ ट्रेन चलाने के आए हैं जो की बूंदी रेलवे स्टेशन से होते हुए निकलती है तो आने वाले समय में बहुत जल्द एक विशेष ट्रेन की सौगात भी इस क्षेत्र को दिलाई जाएगी। उन्होंने बूंदी शहर में एक बड़े कोचिंग सेंटर की स्थापना की जाने की भी बात कही उन्होंने कहा कि कोटा के तर्ज पर बूंदी में भी जल्द ही फैकल्टी से बात कर यहां पर एक कोचिंग खुलवाई जाएगी ताकि देश-विदेश के छात्र भी बूंदी में आकर अध्ययन कर सके यहां पर रोजगार के अवसर प्रदान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.