मीठा खाने के शौकीन हैं तो इस बार नवरात्रि पर ट्राई करें ये स्वादिष्ट और खास Recipe, खाते ही आ जाएगा मजा

दिल्ली (एकता): पूरे भारत में नवरात्रि का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदुओं के लिए ये पर्व काफी महत्व रखता है। हर किसी को इसका खास इंतजार रहता है। क्योंकि भक्तों की इसके प्रति खास आस्था होती है। इस दिन लोग अपने घरों में कई पकवान भी बनाते हैं। ज्यादातर लोग मीठा खाना पसंद करते हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में माता के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर 2023 को होगा। आज हम आपको नवरात्रि पर कुछ खास Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। कई लोगों को लौकी पसंद नहीं होती लेकिन इसकी डिश काफी टेस्टी बनती है। जिसे लोग खाना पसंद करते है। आप नवरात्रि पर लौकी का हलवा भी बना सकती है, जिसको देखकर आपका मन बार-बार खाने को करेगा। यह न केवल स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक डिश है।


जानें कैसा होता है लौकी का हलवा

बता दें कि नवरात्रि पर काफी लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं। इससे हमारी बॉडी को भी फायदा होता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर हम व्रत के दौरान सही चीज़ें ही खाए तभी हमारे शरीर को इसका फायदा मिलेगा। अकसर लोग व्रत में भुने आलू या खीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये बहुत भारी और तला-भुना खाना होता है। जो कि आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमेशा नवरात्रि में हल्के और पौष्टिक खाने का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि आप लौकी के हलवे में थोड़ा मीठा डाल सकते हैं। लौकी से बना खाना स्वादिष्ट भी होता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी।


लौकी का हलवा बनाने की सामग्री

2 कप लौकी का कद्दूकस
3⁄4 कप चीनी
1 कप दूध या 1⁄4 कप दूध पाउडर
3-4 टेबल स्पून घी
10 काजू या बादाम
1 इलायची पाउडर स्वादानुसार।

बनाने की विधि

आपको बता दें कि लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले इसे छीलकर साफ करें। फिर 2 कप कद्दूकस की हुई लौकी लें। एक भारी बर्तन में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें। इसमें कटे हुए काजू डाले और इसे सुनहरा होने तक भूने। इसके बाद इसे निकालकर अलग कर दें। अब दूध में दूध पाउडर मिलाकर घोल लें। फिर इसको लौकी के मिश्रण में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए इसे पकाते रहिए। इसके बाद आप इसमें चीनी डालकर इसे पकाएं। जब यह हलवा बन जाए तो इसमें काजू डालकर सर्व करें। आपको यह हलवा देखने में तो टेस्टी ही लगेगा लेकिन जब आप इसे खाएंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे।


लौकी खाने के फायदे 

लौकी खाने के काफी फायदे होते हैं। इससे विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक से भरपूर लौकी सेहतमंद है। पेट की समस्या- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो लौकी का सेवन फायदेमंद होता है। सिरदर्द- लौकी के सेवन से सिरदर्द की शिकायत दूर की जा सकती है।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.