ये है Tata Motors की सबसे पॉप्युलर कार…खरीदना चाहते हैं तो कुछ दिन और करें इंतजार, जबरदस्त हैं फीचर्स

दिल्ली (एकता): नई कार खरीदना हर किसी का शौक होता है। देश में कारों की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। ग्राहकों के लिए नई कार खरीदना आसान हो गया है। अगर आप भी कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। दरअसल टाटा मोटर्स ने सफारी फेसलिफ्ट का टीजर जारी किया है। जल्द ही कार नए ब्रॉन्ज कलर में आएगी। सूत्रों के मुताबिक यह बुकिंग विंडो को 6 अक्टूबर, 2023 से शुरू किया गया है। अब नई सफारी ब्लैक एक्सेंट के साथ नए ब्रॉन्ज कलर में डिजाइन में नजर आएगी। हालांकि टाटा मोटर्स ने सफारी फेसलिफ्ट और हैरियर फेसलिफ्ट के लिए पहला टीज़र जारी किया है। ग्राहकों को यह कार काफी पसंद आएगी।

 


जानें सफारी फेसलिफ्ट का डिजाइन

बता दें कि 2023 टाटा मोटर्स ने सफारी फेसलिफ्ट का जबरदस्त डिजाइन किया है। एक नए फ्रंट फेशिया के साथ ब्रोंज-रेडी वर्टिकल स्लैट्स के साथ एक नया क्लोज-पैटर्न वाला ग्रिल दिया है। स्प्लिट एलईडी हेडलैंप सेटअप और बंपर नीचे Headlamp Setup है। इतना ही नहीं टाटा के logo के नीचे फ्रंट पार्किंग कैमरा लगा हुआ है। इसमें बोनट लाइन के नीचे एक फुल-वाइड एलईडी लाइट लगी हुई है। एसयूवी में नए स्टाइल वाले अलॉय व्हील भी हो सकते हैं।

इंटीरियर का नहीं किया खुलासा 

Tata Motors ने अपडेटेड सफारी के इंटीरियर का फिलहाल खुलासा नहीं किया। इसमें डैशबोर्ड और नए ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर हम फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इनलाइटेंड टाटा लोगो के साथ एक ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमेटिक एसी, 360 डिग्री सराउंड कैमरा और अन्य फीचर्स भी खास हैं। जो कि Customers  को काफी पसंद आएंगे।

कार में मिलेगा जबरदस्त इंजन 

खास बात यह है कि कार के लॉन्च के बाद इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैसी से किया जाएगा। इसको ADAS से भी लैस किया जाएगा। जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल सहित कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इस Updated Model को नए 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो 173PS पॉवर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस अपडेटेड एसयूवी कोऑटो एक्सपो 2023 में Displayed किया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

10 सितंबर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक मेला

लुधियाना।थापर वंश के कुलदेव श्री बाबा गज्जू जी थापर का वार्षिक उत्सव मेला 10 सितंबर,वीरवार को गुरुदेव नगर स्थित समाधि श्री बाबा गज्जू जी थापर बिरादरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों की बैठक समाधि स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में मेले को सुचारू और...

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.