चम्बा के इस स्कूल में धरने पर बैठे अभिभावक.. बोले अध्यापक उपलब्ध करवाए वरना बंद करें स्कूल

चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- शिक्षकों की कमी से जूझ रही राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ा प्रथम में विद्यार्थी पढ़ाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। अभिभावक बच्चों को भेजने के बजाय खुद स्कूल में डेरा डाल रहे हैं और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका कारण स्कूल में शिक्षकों के पद खाली होना है। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग अभिभावकों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद शिक्षकों के पद नहीं भरे जा रहे हैं।
पांच कक्षाओं  को पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक तैनात
दरअसल, स्कूल में पांच कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक तैनात है, जबकि विद्यार्थियों की संख्या 82 है। इन दिनों स्कूलों में एफए द्वितीय की परीक्षाएं चल रही हैं। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने स्कूल में आकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की राह चुनी है। वे शिक्षकों की तैनाती को लेकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। जब तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा।
अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार सरकार और विभाग से आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक सुध नहीं ली गई है। अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में अध्यापक नहीं पहुंचेंगे, तब तक रोजाना स्कूल परिसर में डेरा डालेंगे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे।
कई बार सरकार और विभाग को बताया.. नहीं मिला समाधान 
अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार सरकार और विभाग से आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक सुध नहीं ली गई है। अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में अध्यापक नहीं पहुंचेंगे, तब तक रोजाना स्कूल परिसर में डेरा डालेंगे और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने कहा कि स्कूल में एक ही अध्यापक होने से बच्चों की पढ़ाई अच्छी तरह नहीं हो रही है। इससे बच्चों का भविष्य भी खराब हो रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगराज, सदस्य नंदलाल, हिना, पुष्पा, अजय कुमार, मुकेश कुमार, बीना देवी, वार्ड सदस्य परशुराम, प्रदीप कुमार, कुलदीप कुमार, लेख राज और केवल कृष्ण ने सरकार से मांग की है कि स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की जाए।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी का कहना ये 
उधर, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सूरत राम ने बताया कि विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे बच्चों को स्कूल भेजें।अभिभावकों का कहना है कि स्थानीय नेताओं को भी इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है परंतु किसी भी नेता ने आज तक स्कूल में चल रही व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में बच्चों के भविष्य दिन प्रतिदिन अंधकार में डूब रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.