/ Jun 11, 2026

निर्माणाधीन किरतपुर-मनाली फोरलेन की गुणवत्ता का मुद्दा केंद्र के समक्ष रखेगी प्रदेश भाजपा

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्माणाधीन किरतपुर – मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों का मुद्दा प्रदेश भाजपा के द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाना चाहिए। यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कही। गोविंद ठाकुर ने कहा कि फोरलेन की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फोरलेन के निर्माण में लगी कंपनियां यदि गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रही है तो उनके खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए। फोरलेन की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चहिए और आवश्यक्ता पड़ने पर भाजपा के द्वारा इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा।

कोताही पर कंपनियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

वहीं गोविंद ठाकुर ने कहा किं मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत ने पिछले दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के कुछ इलाकों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का द्वारा किया है। इस दौरान उन्होंने नुकसान का भी जायजा लिया है, आपदा प्रभावित इन क्षेत्रों के नुकसान की रिपोर्ट सांसद कंगना रनौत द्वारा केंद्र को सौंपी जाएगी। जिसके आधार पर केंद्र सरकार के द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों को सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं इस मौके पर गोविंद ठाकुर प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार को भी घेरते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्ख सरकार पूर्व भाजपा सरकार के कार्यालय में शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में लगी है। जबकि इन योजनाओं का प्रदेश के लाखों गरीब लोग लाभ लें रहें है।  कर्ज पर कर्ज लेने की बावजूद भी सरकार योजनाओं को बंद करने में लगी हुई है। प्रदेश की यह सरकार सिर्फ अपना हित देखने में लगी हुई है और इसे सत्ता में बने रहने का कोई भी अधिकार नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने जयराम ठाकुर से की मुलाकात, कुसुम्पटी में भाजपा की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

शिमला,संजू- चमियाणा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित सदस्य खुश विक्रम सेन ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुलाकात की।इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों...

ओमान तट के पास तेल टैंकर हादसे में हमीरपुर का युवा नाविक आदित्य शर्मा लापता

हमीरपुर,अरविंद-:ओमान तट के निकट हुए तेल टैंकर हादसे ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है। जिले के गलोड़ क्षेत्र के हड़ेटा गांव निवासी 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा इस घटना में प्रभावित हुए चालक दल के सदस्यों में शामिल थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार,जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक सवार...

धर्मशाला वनडे से पहले भारतीय टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, सुरक्षा घेरे में होटल के लिए रवाना

कांगड़ा,राहुल चावला-:अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए और खिलाड़ियों को...

इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धर्मशाला,राहुल-:सेरा थाना क्षेत्र की बीट नरवाना में संरक्षित वन्यजीव इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामले की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन संदिग्ध शिकारी वहां से फरार हो चुका था।फिलहाल विभाग आरोपी की तलाश में जुटा...

नीट पर शिमला में महासंग्राम, स्कैंडल पॉइंट पर धारा 163 तोड़ SFI का हल्ला बोल दी गिरफ्तारियां,पुलिस के साथ हुई झड़प

शिमला,संजू-:नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देश भर में जारी आक्रोश की आग अब हिमाचल प्रदेश भी पहुंच गई है।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर गुरुवार शाम 3:30 बजे SFI के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.