प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी करने जा रही है,उसे छोड़कर कौन नेता जाएगा? विनय कुमार ने दावा किया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा के नेता भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

विनय कुमार ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है और विभिन्न मुद्दों पर लोग विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी भी नेता को शामिल करने का फैसला पार्टी के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। पार्टी उसी नेता को शामिल करने पर विचार करेगी,जिससे संगठन को मजबूती मिले। उनका यह बयान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों के बीच आया है।

नए जिलों के गठन पर भाजपा को घेरा

नए जिलों के गठन को लेकर भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर नकारात्मक राजनीति करती रही है।विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के समय दिए गए ‘स्टेटहुड को मारो ठुड’ जैसे नारों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का रवैया हमेशा प्रदेश की उन्नति के अनुकूल नहीं रहा है।उन्होंने कहा कि जब भी सरकार विकास को गति देने के लिए कोई कदम उठाती है,भाजपा की ओर से उस पर सवाल खड़े किए जाते हैं।विनय कुमार के मुताबिक, राजनीतिक विरोध अपनी जगह है,लेकिन प्रदेश के विकास और जनता की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

कांगड़ा, मंडी और शिमला के पुनर्गठन से बढ़ सकती है विकास की रफ्तार

विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन की मांग लंबे समय से उठती रही है।प्रदेश सरकार ने इस विषय पर विचार करने के लिए आयोग का गठन किया है,जो एक अच्छी पहल है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा, मंडी और शिमला जैसे बड़े जिलों की भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए पुनर्गठन पर विचार करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि बड़े जिलों के दूरदराज क्षेत्रों तक प्रशासनिक सुविधाएं पहुंचाने में कई चुनौतियां आती हैं।ऐसे में नए जिलों के गठन से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिल सकती है।

आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नए जिलों के गठन को लेकर सरकार जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेगी। गठित आयोग विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।विनय कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों तक सुविधाओं की पहुंच आसान करना है। सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है।पहाड़ों की खूबसूरत वादियां,सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।राजधानी शिमला में भी सैलानियों की आवाजाही में इजाफा देखने को मिल रहा है।दिल्ली और एनसीआर समेत दूसरे इलाकों से यहां पहुंच रहे पर्यटक मौसम का...

हिमाचल की पहली पारी 140 रन पर ढेर, मुंबई ने तीन विकेट खोकर हासिल की 14 रन की बढ़त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणु क्रिकेट मैदान में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन मुंबई की टीम ने मजबूत शुरुआत करते हुए हिमाचल पर बढ़त बना ली है।हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 रन पर समाप्त होने के बाद मुंबई ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के...

शिमला में BJP की अहम बैठक: बूथ मजबूत करने का रोडमैप तैयार,जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।इसी कड़ी में शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की...

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.